छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! बस पलटने से 5 की मौत; 20 घायल

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जशपुर
share

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बस के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! बस पलटने से 5 की मौत; 20 घायल

छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसके कारण पांच यात्रियों की मौत हो गयी। इस घटना में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार करडेगा से कुनकुरी आ रही यात्री बस करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। नियंत्रण खोने के बाद बस सड़क किनारे निर्माणाधीन भवन की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर तीन एम्बुलेंस भेजी गईं, जिनकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

छोटे बच्चे की भी मौत

इस दर्दनाक हादसे में मृतकों में एक छोटा बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जशपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) जीएस जात्रा ने आधिकारिक तौर पर तीन मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है।फिलहाल वे मरीजों की चिकित्सा पर विशेष रुप से ध्यान दे रहे हैं।हालांकि विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अब तक पांच लोगों की इस हादसे में मौत की खबर है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।