बिलासपुर: नाश्ता मांगने पर छात्र के पीछे चाकू लेकर दौड़ा रसोइया, स्टूडेंट्स का फूटा गुस्सा

Jan 13, 2026 12:52 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, बिलासपुर
share Share
Follow Us on

वीडियो वायरल होते ही छात्र कोनी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि अगर हॉस्टल मेस जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर किसी को चाकू से धमकाया जा सकता है तो इसका मतलब साफ है कि कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

बिलासपुर: नाश्ता मांगने पर छात्र के पीछे चाकू लेकर दौड़ा रसोइया, स्टूडेंट्स का फूटा गुस्सा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी कैंपस की एक मेस में नाश्ता मांगने पर इंजीनियरिंग के एक छात्र पर कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से यूनिवर्सिटी के छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह घटना रविवार सुबह तात्या भील बॉयज हॉस्टल के मेस की है जहां हर्ष अग्रवाल नाश्ते का समय पूरा होने के बाद खाना मांगने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान रसोइए ने नाश्ता देने से मना कर दिया जिसके बाद छात्र और रसोइए के बीच बहस होने लगी। छात्रों का आरोप है कि मेस स्टाफ के साथ शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में हिंसा में तब्दील हो गई।

विवाद बढ़ने पर मेस के दो कर्मचारी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट ने कथित तौर पर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया और फिर हॉस्टल कैंपस के अंदर चाकू लेकर उसका पीछा भी किया। बताया जा रहा है कि ये सब अन्य छात्रों के सामने हुआ, जिससे कई छात्र सहम गए। हमले के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वहीं छात्रों का कहना है कि यह महज एक झड़प नहीं बल्कि कैंपस में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करते हैं।

वीडियो वायरल होते ही छात्र कोनी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि अगर हॉस्टल मेस जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर किसी को चाकू से धमकाया जा सकता है तो इसका मतलब साफ है कि कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि छात्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपक केवट और दीपेंद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।