महिला दिवस पर महतारी वंदन की 25वीं किस्त जारी, CM ने 69 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 641.5 करोड़
हाल में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया गया था जिसमें महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना को दो साल पूरे हो चुके हैं और तीसरे साल के लिए भी महिलाओं को हर महीने रकम बैंक खाते में मिलती रहेगी। 30 जनवरी को 24वीं किस्त जारी की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर दी। इस दौरान 69 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। बस्तर की पावन धरती से मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त के रूप में 641.5 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए बैंक खातों में ट्रांसफर की।
किस्त ट्रांसफर करते हुए साय ने कहा कि 'महिलाओं के सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। उस समय विपक्ष ने कई सवाल उठाए और इसका मजाक भी उड़ाया। कहा गया कि यह योजना एक-दो महीने से ज्यादा नहीं चल पाएगी। लेकिन आज, प्रदेश की माताओं और बहनों के चेहरों की चमक ने सभी शंकाओं और सवालों का जवाब दे दिया है। यह हमारी मातृशक्ति के आत्मनिर्भरता की जीवंत तस्वीर है।'
उन्होंने आगे कहा कि ‘जब मैं महतारी वंदन की किस्त जारी करता हूं, तो मन आनंदित हो उठता है। यह मात्र पैसे का ट्रांसफर नहीं, बल्कि एक पुत्र का अपनी माताओं के चरणों में समर्पण है। हर खाते में पहुंचने वाली यह राशि, मेरी छत्तीसगढ़ की हर मातृशक्ति के सपनों को पंख देती है। बच्चों की पढ़ाई, घर की मरम्मत या बस थोड़ी-सी राहत का सुख। मैं कल्पना करता हूं, जब आपके मोबाइल पर मैसेज आता है, तो आपके चेहरे पर खिली मुस्कान। वह मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह योजना हमारी सरकार का वचन है नारी शक्ति को सशक्त बनाना, क्योंकि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में माताएं ही असली आधार हैं। हर किस्त के साथ, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह धन आपके जीवन में शांति और समृद्धि लाए।’
बजट में योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान
आपको बता दें कि हाल में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया गया था जिसमें महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना को दो साल पूरे हो चुके हैं और तीसरे साल के लिए भी महिलाओं को हर महीने रकम बैंक खाते में मिलती रहेगी। आपको बता दें फरवरी में 24वीं किस्त जारी की गई थी। आपको ब ता दें कि यह योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी। इसमें 21 साल या उससे ज्यादा उम्र की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


