100000 देकर बीवी ने लवर संग मिलकर पति को पिकअप से कुचलवाया, ऐसे खुली हत्या की पोल

लाइव हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप ड्राइवर को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर बाइक सवार श्रीकांत रवि को कुचलवाया गया। लेकिन आखिरकार हत्या की साजिश की पोल खुल ही गई, जानिए कैसे? 

newly married woman murder
police AI image

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला के प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक पिकअप ड्राइवर को कथित तौर पर 1 लाख रुपये की सुपारी दी। इसके बाद ड्राइवर ने जानबूझकर बाइक सवार श्रीकांत रवि (40) को पिकअप से टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जून 2025 की है और पुलिस अब तक इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी। मृतक की मां की शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आया और कथित हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

13 साल की शादी, किराएदार से पत्नी का अफेयर

श्रीकांत रवि की शादी करीब 13 साल पहले झारखंड के देवीगंज की रहने वाली मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर रहा था। इसी दौरान मनीषा और हसन के बीच कथित तौर पर संबंध बन गए।

जब श्रीकांत को पत्नी के अफेयर की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। पुलिस का कहना है कि मनीषा और हसन साथ रहना चाहते थे। इसी वजह से दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की कथित योजना बनाई।

पत्नी ने बुलाया, रास्ते में पिकअप से कुचलवाया

झारखंड के रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के मुताबिक, घटना वाले दिन मनीषा ने फोन कर श्रीकांत को झारखंड के चिनियां बुलाया था। श्रीकांत बाइक से वहां जा रहे थे। इसी दौरान बरवाहा मोड़ के पास पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, यह टक्कर जानबूझकर मारी गई थी।

जांच में सामने आया कि कथित हत्या के लिए पिकअप ड्राइवर को ऑनलाइन ₹1 लाख दिए गए थे। मृतक की मां शांति देवी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़1 लाख देकर बीवी ने लवर संग मिलकर पति को पिकअप से कुचलवाया, ऐसे खुली हत्या की पोल