Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़accused who vandalized property on Christmas in Raipur granted bail and were given grand welcome
रायपुर में क्रिसमस पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, जेल से आने पर नायकों जैसा हुआ स्वागत

रायपुर में क्रिसमस पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, जेल से आने पर नायकों जैसा हुआ स्वागत

संक्षेप:

एक कांग्रेस नेता ने लिखा, 'रायपुर में क्रिसमस पर तोड़फोड़ करने वाले संघी गुंडों की जमानत हो गई है, और जोरदार स्वागत भी हुआ है। मुझे लगता है कि अगले कदम के तौर पर प्रधानमंत्री को इनसे मुलाकात कर रात्रिभोज का आयोजन करना चाहिए।'

Jan 04, 2026 01:27 am ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर, छत्तीसगढ़
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस के मौके पर की गई सजावट में तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के छह कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को जमानत मिल गई। जिसके बाद उनके बाहर आने पर ना केवल उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं, बल्कि ढोल-नगाड़े बजाते हुए और उनकी आरती उतारते हुए उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों को कंधे पर बैठाकर उनका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान इन आरोपियों व उनके समर्थकों ने'ईसाई मिशनरी मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया हाउस बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने बताया कि कहा कि हमारे कार्यकर्ता धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जेल गए थे और हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के अलावा कई सोशल एक्टिविस्ट लोगों ने इस घटना को लेकर राज्य व केंद्र सरकार की खिंचाई की है।

आरोपियों के जुलूस का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस सेवादल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नरेंद्र मोदी और BJP के नये भारत में बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा किया गया, माला पहनाई गई, और गुजरात में BJP के लिए प्रचार करने दिया गया। अब छत्तीसगढ़ में क्रिसमस समारोह तोड़ने वाले गुंडों को भी रिहाई के बाद उसी तरह से स्वागत किया जा रहा है। कल को ये भी BJP के लिए वोट माँगते नज़र आएँ, तो हैरानी नहीं होगी। अपराधियों को संरक्षण, नफ़रत को सम्मान, यही BJP मॉडल है।'

उधर इसी घटना को लेकर इसका वीडियो शेयर करते हुए भारतीय युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, गुजरात में AICC के सचिव सह प्रभारी व कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीनिवास बीवी ने लिखा, ‘रायपुर में क्रिसमस पर तोड़फोड़ करने वाले संघी गुंडों की जमानत हो गयी है, और जोरदार स्वागत भी हुआ है। मुझे लगता है कि अगले कदम के तौर पर प्रधानमंत्री को इनसे मुलाकात कर रात्रिभोज का आयोजन करना चाहिए।’

ये भी पढ़ें:रायपुर के मैग्नेटो मॉल में भीड़ ने मचाया उत्पात, क्रिसमस डेकोरेशन को उजाड़ा
ये भी पढ़ें:मॉल में क्रिसमस की जगह पर तोड़फोड़, अहमदाबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
ये भी पढ़ें:क्रिसमस में ईसाइयों पर हमलों से थरूर दुखी, महाभारत का उदाहरण दे BJP से की अपील

इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ के एक सामाजिक कार्यकर्ता व RTI एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने लिखा, 'यह वह ‘रामराज’ है जहाँ गुंडों और बलात्कारियों को जमानत मिलने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाता है। देश और दुनिया को जानना चाहिए इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की सजावट तोड़ने वाले बजरंग दल के गुंडों का जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकलते ही ढोल नगाड़ों के साथ आरती उतारकर अभिनंदन/ स्वागत किया गया है। जय जय श्रीराम'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।