7 किलो सोना, 3 करोड़ कैश, बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर; क्या-क्या मिला

Mohammad Azam एएनआई, बीजापुर
share

बीजापुर जिले में बारह महिलाओं समेत करीब 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों के पास 7 किलो सोना, 2.92 करोड़ रुपए और कुल 93 हथियार बरामद किए गए हैं।

7 किलो सोना, 3 करोड़ कैश, बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर; क्या-क्या मिला

देश को नक्सलवाद से मुक्त बनाने की कोशिशों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 12 महिलाओं समेत करीब 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों के पास 7 किलो सोना, 2.92 करोड़ रुपए और कुल 93 हथियार बरामद किए गए हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ एक अहम पड़ाव करार दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में नक्सली गतिविधियां लगभग खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आज, 31 मार्च 2026 को, हम इस पल के गवाह बनने के लिए बस्तर संभाग के बीजापुर ज़िले में इकट्ठा हुए हैं। आज, बस्तर संभाग में नक्सली गतिविधियां पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। हमने अपना लक्ष्य लगभग पूरी तरह हासिल कर लिया है। बाकी बचे नक्सलियों के लिए समय कम होता जा रहा है। हमारा अभियान बिना किसी रुकावट के जारी है।

क्या क्या हुआ बरामद

सरेंडर पर बात करते हुए पी. सुंदरराज ने बताया कि आज कुल 25 माओवादी कैडरों ने सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वालों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पी. सुंदरराज ने कहा कि हमारी पहले से मौजूद खुफिया जानकारी के आधार पर, माओवादियों के कब्ज़े से 7 किलो सोना, 2.92 करोड़ रुपये नकद और 93 हथियार बरामद किए गए हैं... हम इस दिन को पूरे नक्सलवाद विरोधी अभियान के इतिहास में एक अहम पड़ाव के तौर पर देख रहे हैं।

इस मामले पर बात करते हुए पी. सुंदरराज ने कहा कि 25 नक्सलियों के सरेंडर करने का मामला मिशन 2026 का एक अहम पड़ाव है। उन्होंने बताया कि बाकी बचे कैडर भी इसी रास्ते पर चलेंगे और मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। सुंदरराज ने सुरक्षाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।

इस तरह सुकमा जिले को भी माओवादी प्रभाव से पूरी तरह मुक्त घोषित कर दिया गया है। सुकमा के एसपी किरण जी चव्हाण ने मंगलवार को बताया कि दो महिला नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास के बाद यह घोषणा की गई है। एसपी चव्हाण ने बताया कि ये दोनों महिलाएं नक्सली संगठन की कंपनी नंबर 8 की सदस्य थीं और इन दोनों पर कुल मिलाकर 16 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 को, सुकमा ज़िले में दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है और उनका पुनर्वास किया गया है। वे नक्सली संगठन की कंपनी नंबर 8 की सदस्य थीं। उनके सिर पर 16 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।