छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरते ही कार में लगी आग; 2 लोगों की जलकर मौत
मृतकों की पहचान बिलासपुर जिले के रहने वाले गोपाल चंद्र डे (42) और अरुण सेन (36) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास हुआ।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक कार पुल से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में दोनों कार सवार मौके पर ही जिंदा जल गए।
मृतकों की पहचान बिलासपुर जिले के रहने वाले गोपाल चंद्र डे (42) और अरुण सेन (36) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास हुआ।
पुल से नीचे गिरते ही गाड़ी में लगी आग
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति कार से बलरामपुर जिले के विश्रामपुर में आयोजित ‘तातापानी महोत्सव’ में शामिल होने जा रहे थे। कार चला रहे व्यक्ति ने पुल पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार पुल से नीचे जा गिरी। नीचे गिरते ही कार में आग लग गई और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जलने लगी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तेज रफ्तार या लापरवाही, हादसा की ये वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और पुल पर किसी तरह की तकनीकी खामी तो नहीं थी।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




