चल​ती कार की छत से ताबड़तोड़ छोड़े स्काई शॉट पटाखे, कारनामा देख अचरज में लोग; वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
Follow us on Google News
share

वीडियो में जो गाड़ी दिख रही है, उस पर नंबर प्लेट नहीं है लेकिन पुलिस ने गाड़ी और उसके मालिक को ट्रेस कर लिया है। गाड़ी सोनीपत से खरीदी गई थी जबकि जो नंबर कागजात में दिया गया था, उसकी लोकेशन फिलहाल दिल्ली की आ रही है।

 पुलिस ने गाड़ी का रैश ड्राइविंग का चालान काट दिया है और चालक की धरपकड़ की को​शिशों में जुटी है।

चंडीगढ़ में ​दिवाली की रात चल​ती गाड़ी की छत पर रखकर स्काई शॉट चलाने का एक अचरज भरा वी​डियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपनी स्कॉर्पियो एन गाड़ी की छत से स्काई शॉट छोड़ रहा है। जहां यह हरकत की गई है, वह चंडीगढ़ के व्यस्ततम सेक्टरों में से एक सेक्टर-22 है। यह एक रिहायशी इलाका है, जहां ऐसा किया गया है। स्काई शॉट लोगों के घरों में गिरते दिख रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

सोनीपत से खरीदी गई थी गाड़ी

वीडियो में जो गाड़ी दिख रही है, उस पर नंबर प्लेट नहीं है लेकिन पुलिस ने गाड़ी और उसके मालिक को ट्रेस कर लिया है। गाड़ी सोनीपत से खरीदी गई थी जबकि जो नंबर कागजात में दिया गया था, उसकी लोकेशन फिलहाल दिल्ली की आ रही है। पुलिस ने गाड़ी का रैश ड्राइविंग का चालान काट दिया है और चालक की धरपकड़ की को​शिशों में जुटी है।

पुलिस को लड़ाई-झगड़े और हुड़दंग की 442 कॉल आईं

चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम में दिवाली के दिन और रात में कुल 1006 कॉल आईं, जिनमें से 442 पर PCR ने मौका मुआयना किया। इनमें सबसे अधिक 129 मामले झगड़े को लेकर थे। PCR में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा कॉल आईं। सारी रात पुलिस लोगों के झगड़ों को निपटाने को दौड़ती रही। पुलिस को दिवाली वाली रात दिन कुल 442 कॉल आईं, जिनमें से आधे से अधिक लड़ाई झगड़ों और देर रात तक बम पटाखे चलाने को लेकर न्यूसैंस पैदा कर हुड़दंग मचाने वाले उपद्रवियों को लेकर रही।

शहर के अलग-अलग सैक्टरों से पुलिस कंट्रोल रूम के पास झगड़ों की कुल 129 सूचनाएं आईं। सभी स्पॉट पर पुलिस पहुंची और कुछ मामलों में केस दर्ज किया। वहीं, कुछ मामले वैसे ही सुलझा लिए गए। इनमें से 19 कॉल सड़क हादसों को लेकर भी थी। इसके अलावा 31 जगह शहर में आग लगने की थीं, 48 जगह एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पीसीआर कर्मियों ने सड़क हादसों में घायल हुए लोगों को पीजीआई, जी.एम.एस.एच.-16 और जी.एम.सी.एच.-32 अस्पताल में दाखिल करवाया। रोज पी.सी.आर. में लगभग 300 कॉल आतीं हैं, लेकिन दिवाली वाले दिन 442 कॉल्स आईं। वहीं, पिछले साल की बजाए इस साल बम पटाखों के शोर-शराबे की रही।

चंडीगढ़ वासियों ने वायु और ध्वनि प्रदूषण के सारे रिकार्ड तोड़े

चेतावनी और सख्ती के बावजूद दिवाली की रात चंडीगढ़ वासियों ने वायु और ध्वनि प्रदूषण के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। सेक्टर-53, 22 और सेक्टर-25 सबसे अधिक प्रदूषित रहे। सेक्टर-22 में रात 9 से 10 बजे के बीच एयर क्वालिटी सबसे खराब स्तर पर थी। उस वक्त एयर क्वालिटी इंडेक्स 396 तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 256 प्वाइंट अधिक है। सेक्टर-25 में रात 9 से 10 बजे के बीच एयर क्वालिटी बहुत खराब स्तर पर थी, जब इंडेक्स 341 तक पहुंच गया, जो सामान्य दिनों में 154 तक रहता है। सेक्टर-53 भी काफी प्रदूषित रहा, जहां रात 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 दर्ज किया गया। सैक्टर-17 में इस बार एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 रहा, जो खराब माना जाता है, जहां सामान्य दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 101 तक रहा।

(रिपोर्ट: मोनी देवी)

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsचंडीगढ़ न्यूज़चल​ती कार की छत से ताबड़तोड़ छोड़े स्काई शॉट पटाखे, अचरज में लोग; VIDEO वायरल