रागेश्वरी

Raageshwari

सिंगर और एक्ट्रेस रागेश्वरी का जन्म 25 जुलाई, 1977 को हुआ था। रागेश्वरी ने बचपन में कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'जिद' से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म 'आंखें' और 'मैं खिलाड़ी, तू अनाड़ी' में काम किया। उन्होंने कुछ और फिल्में भी की, लेकिन पहचान नहीं बना पाईं।

फिर फिल्मों को छोड़कर उन्होंने टीवी की ओर रुख किया। इसी दौरान उन्होंने तय किया कि वे अपना एल्बम भी लॉन्च करेंगी। उन्होंने 'दुनिया' नाम से एल्बम निकाला। 1998 में उन्होंने अपना दूसरा एल्बम 'प्यार के रंग' निकाला। उनके गाने हिट हुए और उन्होंने कुछ और एल्बम निकाले। उनके 'सच का साथ', 'Y2K: साल दो हजार', 'सागारी रायन' सहित अन्य एल्बम काफी पॉपुलर हुए। रागेश्वरी का नाम उन सेलेब्स की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में भी हाथ आजमाया।

राशि: सिंह

जन्म: 25 जुल॰ 1975

जन्मस्थल:

भाई: Rishabh Loomba

पुत्री:

जीवनसाथी: Sudhanshu Swaroop

पुत्र:

पिता: Trilok Singh Loomba

बहन:

माता: Veera Loomba

माफ़ कीजिए आप जो खबर ढूंढ रहे हैं , वह उपलब्ध नहीं है

माफ़ कीजिए आप जो खबर ढूंढ रहे हैं , वह उपलब्ध नहीं है

माफ़ कीजिए आप जो खबर ढूंढ रहे हैं , वह उपलब्ध नहीं है