अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से सबको अपना फैन बनाने वालीं श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। बता दें कि हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ श्रीदेवी तमिल, तेल्गु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सोलवां सावन' से की थी। हालांकि उन्हें फिल्म 'हिम्मतवाला' से पहचान मिली थी।
श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अनगिनत फिल्में की। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए। बड़े-बड़े मेल सुपरस्टार के साथ काम करने के बावजूद उन्होंने हर फिल्म के जरिए अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।
श्रीदेवी को 3 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है और 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हो गया था।
राशि:
जन्म: 28 मार्च 2024
जन्मस्थल: तमिलनाडु
भाई:
पुत्री: जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर
जीवनसाथी: बोनी कपूर
पुत्र:
पिता:
बहन:
माता: