15 साल की उम्र में अकेली दिल्ली आईं, रेलवे स्टेशन पर सोईं, ऐसे बदली पूजा की जिंदगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक वक्त था जब दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन का फर्श पूजा के लिए रात गुजारने की जगह हुआ करता था। आज वही पूजा लाल जोमैटो यूनिफॉर्म में दिल्ली की सड़कों पर डिलीवरी करती हैं, अपना किराया खुद चुकाती हैं।

Zomato delivery partner Pooja
पूजा

आप रोजाना अपने आसपास से लाल चटख जोमैटो यूनिफॉर्म पहने ढेरों डिलीवरी पार्टनर्स गुजरते देखते होंगे। लेकिन ये उस डिलीवरी पार्टनर की कहानी है जिसके हेलमेट उतारते ही लोगों की निगाहें थम सी जाती हैं और उनके मुंह से गर्व के साथ एक ही शब्द निकलता है... वाह। एक वक्त था जब दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन का फर्श पूजा के लिए रात गुजारने की जगह हुआ करता था। आज वही पूजा लाल जोमैटो यूनिफॉर्म में दिल्ली की सड़कों पर डिलीवरी करती हैं, अपना किराया खुद चुकाती हैं और झारखंड में अपनी मां की आर्थिक मदद भी करती हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में पूजा बताती हैं कि डिलीवरी करते समय लोगों की प्रतिक्रियाएं अक्सर उन्हें इमोश्नल फील कराती हैं। कई लोग उन्हें देखकर कहते हैं कि एक महिला को इस तरह काम करते देख उन्हें गर्व महसूस होता है। हालांकि पूजा ने यह काम कोई मिसाल बनने के लिए शुरू नहीं किया। उनके लिए यह अपने और अपने परिवार की गुजर बसर करने का जरिया है।

13 साल की उम्र में पिता को खोया

झारखंड से ताल्लुक रखने वाली पूजा तब सिर्फ 13 साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। कई बार दिनभर मेहनत करने के बाद भी घर में खाने के नाम पर सिर्फ दो रोटियां और एक कप चाय ही जुट पाती थी। पूजा और उनकी मां घर-घर जाकर छोटे-मोटे काम करती थीं। परिवार चलाने के लिए जो काम मिला, उन्होंने किया। लेकिन मुश्किल हालात के बावजूद पूजा ने हिम्मत नहीं हारी। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। वह अकेले दिल्ली आ गईं। उनके पास न पर्याप्त पैसे थे, न दिल्ली में कोई जान-पहचान और न ही भविष्य को लेकर कोई सटीक योजना।

दिल्ली में रेलवे स्टेशन बना पहली रातों का ठिकाना

दिल्ली पहुंचने के बाद शुरुआती दिन बेहद मुश्किल भरे थे। रहने की जगह नहीं थी, इसलिए पूजा ने रेलवे स्टेशन पर फर्श पर सोकर रातें गुजारीं। इसके बाद उन्होंने घरेलू काम करना शुरू किया। घरों की सफाई से लेकर दुकानों और होटल के रिसेप्शन पर काम करने तक, उन्हें जो भी काम मिला, उन्होंने किया। उनका एक ही लक्ष्य था किसी तरह अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाना, पैरों पर खड़े होना।

कोरोना में काम चला

फिर कोरोना महामारी आई और उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। महामारी के दौरान उनका काम भी छूट गया और उनके सामने दोबारा रोजगार का संकट खड़ा हो गया।

मिला जिंदगी बदलने वाला सुझाव

काम छूटने के बाद एक समय ऐसा आया जब पूजा दिल्ली की सड़क किनारे बैठकर सोच रही थीं कि अब आगे क्या किया जाए। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें Zomato के साथ डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करने का सुझाव दिया। उस समय महिला डिलीवरी पार्टनर्स की संख्या काफी कम थी। पूजा ने खुद भी इससे पहले किसी महिला को डिलीवरी करते नहीं देखा था। लेकिन उन्होंने इसे एक अवसर की तरह लिया। उनका सोचना था कि जब उन्होंने अब तक इतने अलग-अलग काम किए हैं, तो डिलीवरी पार्टनर बनने में भी क्या हर्ज है।

साइकिल से शुरू किया सफर

पूजा ने साइकिल से डिलीवरी का काम शुरू किया। अगले चार साल तक उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर लगातार साइकिल चलाकर ऑर्डर पहुंचाए। कई बार देर रात तक भी वह काम करती रहीं। रास्ते में मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने काम छोड़ने के बजाय लगातार मेहनत जारी रखी।

उनकी मेहनत का इनाम उन्हें तब मिला जब Zomato की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन भेंट किया। उन्हें अपनी साइकिल के बदले ई-बाइक मिली।

आज अपने दम पर सब कुछ कर रही

आज पूजा दिल्ली में किराए के घर में अकेले रहती हैं और अपने खर्च खुद उठाती हैं। वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और झारखंड में अपनी मां की आर्थिक मदद भी करती हैं।

जिस लड़की ने कभी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर फर्श पर सोकर रातें बिताईं, वह आज अपनी मेहनत से किराया देती है, अपना घर चलाती है और परिवार का सहारा भी बनी हुई है। आर्थिक स्थिति स्थिर हो गई है।

अभी संघर्ष कर रहे लोगों के लिए उनका क्या संदेश है? पूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "जोमैटो के साथ डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करने से मेरी आज की पहचान बनी है।" उन्होंने कहा, "शून्य से शुरुआत करके धीरे-धीरे अपना कुछ बनाने के सफर में मैंने सीखा है कि सपने रातों-रात सच नहीं होते। वे तब सच होते हैं जब आप लगातार कोशिश करते रहते हैं, भले ही सब कुछ नामुमकिन लगे। इसलिए हार न मानें। आगे बढ़ते रहें। सपने सच होते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़15 साल की उम्र में दिल्ली आईं, रेलवे स्टेशन पर सोईं, बदली पूजा की जिंदगी