Hindi Newsकरियर न्यूज़yuva sangam 2026 alirajpur seoni district level rojgar swarojgar apprenticeship mela
युवा संगम 2026 में नौकरी की बौछार, 870 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती; जानिए पूरी जानकारी

युवा संगम 2026 में नौकरी की बौछार, 870 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती; जानिए पूरी जानकारी

संक्षेप:

युवा संगम 2026 के तहत अलीराजपुर और सिवनी जिलों में जिला स्तरीय रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जहां 230 से अधिक पदों और 640 रिक्तियों पर युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।

Jan 18, 2026 05:02 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम 2026 के अंतर्गत दो बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां भाग लेंगी और सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युवा संगम - अलीराजपुर जिला

अलीराजपुर जिले के कट्ठिवाड़ा क्षेत्र में 20 जनवरी 2026 को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें तकनीकी व गैर-तकनीकी नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराना है। इस रोजगार मेले में कुल 3 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से न्यू जील बदनावर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, लॉरिट्ज़ नुडसन गुजरात शामिल हैं।

इन कंपनियों द्वारा कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उपलब्ध पदों में मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सर्विसिंग एवं मैकेनिकल स्टाफ जैसे तकनीकी और औद्योगिक पद शामिल हैं। यह मेला विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी होगा, जो आईटीआई, डिप्लोमा या तकनीकी अनुभव रखते हैं।

युवा संगम – सिवनी जिला

वहीं दूसरा बड़ा आयोजन 21 जनवरी 2026 को शासकीय महाविद्यालय छपारा, जिला सिवनी में किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला होगा, जिसमें सिवनी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इस मेले में कुल 10 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें शामिल हैं - आमधन प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, एलएनजेडीडीयूजीकेवाय जबलपुर, ग्रो फास्ट एग्रीकल्चर जबलपुर, मोबिटेक पे नई दिल्ली, एसबीआई सिवनी, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, सीआईआई स्किल ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा, मारुति सुजुकी गुजरात, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, साई प्रसाद इंडस्ट्रियल सर्विसेस पुणे और अदाणी सोलर गुजरात। यहां कुल 640 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों में ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, बीमा एजेंट, फील्ड वर्कर, ऑफिसर, अप्रेंटिसशिप, बीपीओ, सेल्स रिप्रेजेंटिव सहित अनेक विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

युवा संगम 2026 न केवल रोजगार प्रदान करने का मंच है, बल्कि यह युवाओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने का भी माध्यम है। इस तरह के आयोजन स्थानीय स्तर पर पलायन रोकने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।