आप SDM हैं और MLA दबाव डाल रहा, शादी से क्यों बच रहे युवा, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे ये दिलचस्प प्रश्न
UPPSC PCS interview questions : यूपी पीसीएस 2024 के इंटरव्यू में दूसरे दिन बोर्ड ने धार्मिक प्रतीकों से जुड़े विवाद, विवाह संस्था के प्रति बदलती धारणा, महिलाओं द्वारा किए जा रहे अपराध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अभ्यर्थियों की सोच को परखा।

UPPSC PCS interview questions : पीसीएस 2024 के इंटरव्यू में दूसरे दिन बोर्ड ने अभ्यर्थियों से सामाजिक, प्रशासनिक और समसामयिक विषयों पर सवाल किए। बोर्ड ने धार्मिक प्रतीकों से जुड़े विवाद, विवाह संस्था के प्रति बदलती धारणा, महिलाओं द्वारा किए जा रहे अपराध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अभ्यर्थियों की सोच को परखा। बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि महिलाओं के अपने पति को मारने का प्रचलन बढ़ गया है खासकर नीले ड्रम में भेजने का, इस मामले को आप कैसे देखते हैं? वहीं एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा गया कि शादी जैसी व्यवस्था पर युवा वर्ग का विश्वास क्यों कम हो रहा है?
हिंदू धर्म के लोग भगवा रंग का प्रचार करते हैं और मुस्लिम लोग हरे रंग का और इसी प्रतीक को लेकर आपस में लड़ते रहते है, आपके अनुसार क्या ये सही है? जैसे सवाल भी हुए। एसडीएम की भूमिका में निर्णय क्षमता, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की रणनीति, बाल श्रम उन्मूलन, सीएसआर फंडिंग की समझ और तकनीकी ज्ञान जैसे विषयों पर भी विस्तृत प्रश्न पूछे गए। बोर्ड ने डाटा एनालिसिस बनाम एआई एनालिसिस, टेंडर प्रक्रिया और बेहतर गवर्नेंस मॉडल पर भी प्रश्न पूछे।
इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से पूछे गए कुछ प्रमुख सवाल
● यदि आप एसडीएम हैं और सरकार का आदेश है कि नदी के आसपास लोगों द्वारा जीवनयापन के लिए किए जा रहे बालू खनन को रोकना है, तो आप इसे कैसे लागू करेंगे?
● यदि आपको एक गांव की महिलाओं को शिक्षित करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो आप उन्हें शिक्षित करने के लिए कौन सी रणनीति अपनाएंगे?
● यदि आपके सरकारी आवास पर काम करने वाले 17-18 वर्ष के एक बच्चे ने आपकी अनुपस्थिति में ₹100 रुपये निकालकर कुछ खा लिया, तो आप क्या कार्रवाई करेंगे?
● पानी की बोतलों में डिजाइन (रिब्ड/ग्रिप पैटर्न) क्यों बनाई जाती है? क्या साधारण (प्लेन) बोतल नहीं बनाई जा सकती?
● यदि आपको पानी की बोतलों के लिए टेंडर जारी करना हो, तो आप डिजाइन वाली बोतल को प्राथमिकता देंगे या प्लेन बोतल को और क्यों?
● सिंगापुर के कौन-कौन से प्रशासनिक या विकास मॉडल आप भारत में लागू करना चाहेंगे?
● सरकार सड़क और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में अच्छा कार्य कर रही है, इसके अतिरिक्त किस क्षेत्र में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
● यदि आप एसडीएम हैं और आप पर एमपी/एमएलए का दबाव आता है, तो आप उसे कैसे संभालेंगे?
● यदि आप एक बच्चे को बाल श्रम करते हुए पकड़ते हैं और उसकी मां दिव्यांग (अंधी) है, तो आप क्या कार्रवाई करेंगे?
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


