XLRI में छात्रों को 3.50 लाख प्रति माह का सर्वाधिक स्टाइपेंड, 106 कंपनियों से शानदार इंटर्नशिप ऑफर
XLRI जमेशदपुर दिल्ली एनसीआर कैंपस में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप हासिल की है। इस साल संस्थान के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का सर्वाधिक स्टाइपेंड पैकेज 3.50 लाख मासिक रहा।

एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर कैंपस के पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम के 2026-28 बैच के लिए समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इस दौरान शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप हासिल की है। इस साल संस्थान के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का सर्वाधिक स्टाइपेंड पैकेज 3.50 लाख मासिक रहा।
इस बार कुल 587 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिन्हें देश-विदेश के 106 प्रमुख संस्थानों की ओर से कुल 594 समर इंटर्नशिप ऑफर मिले। इसमें 32 नए रिक्रूटर्स की भागीदारी भी शामिल रही। छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने कहा कि हमारे छात्रों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और कॉरपोरेट जगत के विश्वास के कारण इस सत्र में भी शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बरकरार रहा है।
उन्होंने नए रिक्रूटर्स का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि ये इंटर्नशिप के अवसर छात्रों को भविष्य के जिम्मेदार और कुशल नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेंगे। इस वर्ष के प्लेसमेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो छात्रों को मिला पैकेज शानदार रहा।
कंसल्टिंग सेक्टर से सर्वाधिक 30 प्रतिशत ऑफर आए
कंसल्टिंग सेक्टर ने कुल ऑफर्स का 30 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जिसमें एक्सेंचर, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉइट और पीडब्ल्यूसी जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं। एफएमसीजी, रिटेल और कंज्यूमर सेक्टर की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत रही, जहां हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, प्रॉक्टर एंड गैंबल, नेस्ले और कोका-कोला जैसी कंपनियों ने मार्केटिंग और सप्लाई चेन की भूमिकाओं के लिए चयन किया। ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्र का योगदान 19 प्रतिशत रहा, जिसमें अमेजन, गूगल, फ्लिपकार्ट और स्विगी जैसी कंपनियां प्रमुख रहीं। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव और जनरल मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी आदित्य बिरला ग्रुप, टाटा स्टील, जेपी मॉर्गन चेस और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बड़े संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने अपनी दक्षता से प्रभावित किया।
प्लेसमेंट के आंकड़े
इसके दौरान औसत मासिक पैकेज 1.75 लाख रुपये और मीडियन मासिक पैकेज 1.80 लाख रुपये दर्ज किया गया, जबकि उच्चतम मासिक पैकेज 3.50 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव और बिड़ला ग्रुप, टाटा स्टील, जेपी मॉर्गन चेस और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बड़े संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने अपनी दक्षता से प्रभावित किया। इसके अलावा शीर्ष 10 प्रतिशत छात्रों का औसत मासिक पैकेज 2.58 लाख रुपये और शीर्ष 25 प्रतिशत छात्रों का औसत मासिक स्टाइपेंड पैकेज 2.38 लाख रुपये रहा।

