
XAT 2026 Exam Day Guidelines: XAT 2026 आज, परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइंस
XAT 2026 Exam Day Guidelines: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 का आयोजन आज 4 जनवरी 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए संस्थान ने सख्त दिशा-निर्देश और एक 'लास्ट मिनट चेकलिस्ट' जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।
XAT 2026 Exam Day Guidelines: देश की सबसे प्रतिष्ठित एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक, 'जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट' (XAT) 2026 का आयोजन आज 4 जनवरी 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जा रहा है। एक्सएलआरआई (XLRI) जमशेदपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में हो रही है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए संस्थान ने सख्त दिशा-निर्देश और एक 'लास्ट मिनट चेकलिस्ट' जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।
रिपोर्टिंग समय और गेट क्लोजिंग
XAT 2026 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले यानी दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रैफिक और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना बेहतर होगा।
साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आपके पास इन चीजें होना अनिवार्य है:
एडमिट कार्ड: आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड पर आपकी फोटो साफ होनी चाहिए।
फोटो आईडी कार्ड: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई एक ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड साथ रखें।
फोटो: एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर वर्जित वस्तुएं
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या ईयरफोन ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा, बैग, किताबें, कागज के टुकड़े और खाने-पीने की चीजें भी हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को केवल पेन और पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की छूट दी गई है।
परीक्षा का फॉर्मेट और टाइम मैनेजमेंट
XAT 2026 को दो मुख्य भागों में बांटा गया है। पहले भाग में वर्बल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी के प्रश्न होंगे। वहीं दूसरे भाग में जनरल नॉलेज और निबंध लेखन शामिल है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे टाइम मैनेजमेंट सावधानी से करें, क्योंकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। हालांकि, जीके और निबंध के सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शांत मन से परीक्षा दें और एडमिट कार्ड के पीछे दिए गए निर्देशों को एक बार दोबारा पढ़ लें।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



