Hindi Newsकरियर न्यूज़XAT 2026 Registration deadline extended, apply now at xatonline.in, know details
XAT Registration 2026: मैनेजमेंट कोर्स के लिए XAT 2026 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक करें आवेदन

XAT Registration 2026: मैनेजमेंट कोर्स के लिए XAT 2026 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक करें आवेदन

संक्षेप:

XAT Registration 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाना होगा।

Dec 07, 2025 11:49 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

XAT Registration 2026: मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। देश की सबसे प्रतिष्ठित एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक्सएलआरआई (XLRI) जमशेदपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए, जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब एक और मौका है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, XAT 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह डेडलाइन 5 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही थी। यह उन सभी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं।

क्या है XAT 2026?

XAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन एक्सएलआरआई जमशेदपुर जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स (XAMI) की ओर से करता है। इस परीक्षा के स्कोर को XLRI समेत भारत भर के 250 से अधिक प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल (B-Schools) स्वीकार करते हैं। यह परीक्षा छात्रों के एनालिटिकल स्किल्स, डिसीजन मेकिंग और जनरल नॉलेज का आकलन करती है, जो एक सफल मैनेजर बनने के लिए आवश्यक हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां-

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अब बढ़ी हुई अंतिम तारीख का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें। यह परीक्षा केवल एक ही सेशन में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि : 11 दिसंबर 2025 (मध्यरात्रि)

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख: 20 दिसंबर 2025

XAT 2026 परीक्षा की तारीख: 4 जनवरी 2026 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)

आवेदन कौन कर सकता है?

XAT 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वे छात्र जो वर्तमान में अपने स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाना होगा।

ऐसे करें आवेदन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पहले खुद को रजिस्टर करना होगा, फिर पर्सनल और शैक्षिक डिटेल्स के साथ फॉर्म भरना होगा। इसके बाद, अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 2200 रुपये है।

छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए 11 दिसंबर 2025 से काफी पहले ही अपना फॉर्म जमा कर दें। यह अतिरिक्त सप्ताह उन्हें अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने और प्रवेश प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा करने का मौका देता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।