
XAT 2026 Admit Card: जैट 2026 एडमिट कार्ड का xatonline.in पर इंतजार, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
XAT 2026 Admit Card: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी 2026 (रविवार) को निर्धारित है।
XAT 2026 Admit Card: मैनेजमेंट की पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार इसे 20 दिसंबर 2025 को जारी किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें कुछ देरी हुई है। अब रजिस्टर्ड उम्मीदवार जल्द ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है।
XAT 2026 परीक्षा की तिथि और समय
XLRI जमशेदपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी 2026 (रविवार) को निर्धारित है। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इस साल लगभग 1.42 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो इसे काफी प्रतिस्पर्धी बनाता है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
1. सबसे पहले XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद 'Login' या 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी XAT ID और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
4. लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर 'Admit Card' टैब पर क्लिक करें।
5. आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार उस पर अपनी फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और रोल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से चेक करें। यदि कोई गलती (एरर) पाई जाती है, तो तुरंत XAT हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
डॉक्यूमेंट: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य है।
फोटोग्राफ: एडमिट कार्ड पर वही फोटो चिपकाएं जो आपने आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।
समय: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 1:00 बजे तक अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि सुरक्षा जांच समय पर पूरी हो सके।
XAT 2026 परीक्षा का पैटर्न
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और इसकी कुल अवधि 180 मिनट होगी। इसमें मुख्य रूप से चार सेक्शन होंगे: वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग (VALR), डिसीजन मेकिंग (DM), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड डेटा इंटरप्रिटेशन (QA & DI) और सामान्य ज्ञान (GK)। इस बार एनालिटिकल निबंध लेखन (AEW) को मुख्य परीक्षा से हटाकर इंटरव्यू प्रक्रिया का हिस्सा बना दिया गया है।





