काम में बढ़ा स्ट्रेस और थकान, छोड़ दी SBI असिस्टेंट मैनेजर की जॉब; अब इस फील्ड में बनाया करियर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी एक वीडियो शेयर कर अपने करियर की जर्नी के बारे में बताया है। महिला ने दावा किया कि वो एसबीआई में बैंक असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर नौकरी कर रही थीं।

work stress fatigue left sbi assistant manager job now career in yoga
एसबीआई में मैनेजर की नौकरी छोड़ शुरू किया ये काम

ज्यातादर लोगों को दूसरों का काम और नौकरी बेहद पसंद आती है। जब सरकारी नौकरी हो, तो लोग मान ही लेते हैं कि आरामदायक काम होगा। अच्छी सैलरी होगी। लेकिन नौकरी में कितना आराम है और कितना काम, ये तो वहां नौकरी करने वाली ही व्यक्ति बता सकता है। क्योंकि सुकून सबको चाहिए। अगर मैं कहूं कि एक महिला ने बैंक की सरकारी नौकरी इसलिए छोड़ दी, क्यों काम का बोझ और तनाव दोनों ही बढ़ रहा था। जी हां, अगर आपको लगता है कि बैंक में काम करने वाले लोगों की आरामदायक नौकरी होती है, आपको इस महिला की कहानी जरूर जाननी चाहिए। सोशल मीडिया पर इस युवती की कहानी काफी वायरल हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि युवती ने नौकरी छोड़ने के बाद खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। यानी महिला ने अपने करियर की एक नई दिशा दे दी है।

महिला ने शेयर की वीडियो

सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी एक वीडियो शेयर कर अपने करियर की जर्नी के बारे में बताया है। महिला ने दावा किया कि वो एसबीआई में बैंक असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर नौकरी कर रही थीं। महिला ने कहा कि नौकरी सुरक्षित और अच्छी सैलरी वाली थी, लेकिन लगातार तनाव और लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से उनके हेल्थ पर असर पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया।

बन गईं योग टीचर

नौकरी छोड़ने के बाद महिला ने अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया है। जी हां, अब वो योग टीचर बन गईं हैं। जी हां, महिला ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपना योग स्टूडियो शुरू किया है।

शुरू किया खुद का स्टूडियो

इस स्टूडियो का नाम तुला वेलनेस (Tulaa Wellness) है। आपको बता दूं कि बैंक मैनेजर और योग टीचर दोनों ही अलग-अलग करियर के फील्ड हैं। वो कहती हैं किहर व्यक्ति के लिए नौकरी छोड़ना संभव नहीं होता और ऐसा करना जरूरी भी नहीं है। नौकरी करते हुए भी लोग अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।

काम के साथ करें ये चीजें

अब महिला का पूरा ध्यान योग पर है। वो सलाह देती हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोज कई घंटे बैठकर काम करता है और लगातार थकान या तनाव महसूस करता है, तो वह अपनी दिनचर्या में योग, स्ट्रेचिंग और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि बेहतर महसूस करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी बदलने की जरूरत नहीं है। रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी के बीच भी शरीर को मजबूत, लचीला और स्वस्थ रखने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए जा सकते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़काम में बढ़ा स्ट्रेस और थकान, छोड़ दी SBI में मैनेजर की जॉब; शुरू किया ये काम