पत्नी ने 3 बार निकाला यूपीएससी, पिता रहे IRS अफसर, IPS ने सिर्फ 3 साल में दिया इस्तीफा

लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएस अधिकारियों के इस्तीफे का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र से आया है। महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस ऑफिसर आदित्य कुमार सिंह ने आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

ips
आईपीएस

IPS Aditya Kumar Singh : आईपीएस अधिकारियों के इस्तीफे का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र से आया है। महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के आईपीएस ऑफिसर आदित्य कुमार सिंह ने आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। ज्वॉइनिंग के बाद उन्होंने सिर्फ तीन साल जॉब की। राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। आदित्य से पहले इसी साल ओडिशा कैडर के दो आईपीएस अधिकारी, जगमोहन मीणा और 2025 बैच के प्रोबेशनर आईपीएस सीए रामदास ने भी आईपीएस से इस्तीफा दे दिया था। रामदास ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान भारतीय पुलिस सेवा छोड़ दी थी, जबकि 2013 बैच के आईपीएस जगमोहन मीणा ने भुवनेश्वर में डीसीपी रहते हुए इस्तीफा दिया था।

कौन हैं आदित्य कुमार सिंह

देश के प्रतिष्ठित कॉलेज एसआरसीसी से पढ़े आदित्य मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। यहीं से उनकी स्कूली शिक्षा भी हुई। डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2022 के सिविल सर्विसेज एग्जाम में उन्होंने 787वीं रैंक हासिल की थी। एससी कैटेगरी से ताल्लुक रखने के चलते उन्हें आईपीएस सर्विसेज मिली और ओडिशा कैडर अलॉट हुआ।

शादी के बाद ओडिशा से महाराष्ट्र हुआ था कैडर ट्रांसफर

महाराष्ट्र कैडर की 2024 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी ईशानी आनंद से शादी के बाद उन्होंने इंटर-कैडर ट्रांसफर लिया था। उन्होंने अनुरोध कर अपना कैडर ओडिशा से बदलकर महाराष्ट्र कर लिया था। एसवीपीएनपीए में प्रशिक्षण के बाद उन्होंने महाराष्ट्र कैडर में बुलढाणा में एएसपी (अंडर ट्रेनी) के पद पर भी सेवाएं दी थीं।

क्यों आए थे सिविल सेवाओं में

आदित्य के मॉक इंटरव्यू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनका व्यक्तिगत रूप से हमेशा से लोक सेवाओं और समाज सेवा के प्रति एक विशेष झुकाव रहा है। इसलिए उन्होंने सिविल सर्विसेज की राह चुनी। इंटरव्यू लेने वालों से उन्होंने कहा था कि श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में अपनी पढ़ाई के दौरान भी वे सामाजिक कार्यों (Social Work) से जुड़े रहे थे। वे एक गैर-लाभकारी संगठन 'सोशल अल्फा' में काम कर रहे थे, जिससे उन्हें लगातार समाज के लिए काम करने की प्रेरणा मिली। उनके पिताजी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी के रूप में सिविल सेवा में कार्यरत थे। अपने पिता को सिविल सेवा में देश और जनता की सेवा करते देखने से उन्हें इस करियर के बारे में शुरुआती समझ/एक्सपोजर मिला, जिसने उनके लिए इस राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी मां एक शिक्षिका हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पत्नी ने 3 बार निकाला यूपीएससी, पिता रहे IRS अफसर, IPS ने 3 साल में दिया इस्तीफा