Hindi Newsकरियर न्यूज़Why should we give you a job Bill Gates gave a smart answer to this question youth looking for jobs must watch
हम आपको क्यों नौकरी दें? बिल गेट्स ने बताया इस सवाल का स्मार्ट जवाब, नौकरी तलाश रहे युवा जरूर देखें

हम आपको क्यों नौकरी दें? बिल गेट्स ने बताया इस सवाल का स्मार्ट जवाब, नौकरी तलाश रहे युवा जरूर देखें

संक्षेप:

बिल गेट्स ने रोल-प्ले में बताया कि नौकरी पाते वक्त स्किल्स के साथ टीमवर्क, ईमानदारी और स्मार्ट सोच भी जरूरी है। उनका अंदाज आज के युवाओं के लिए बड़ी सीख है।

Sun, 17 Aug 2025 06:12 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोचिए कि दुनिया के सबसे अमीर और कामयाब लोगों में शुमार बिल गेट्स अगर पहली नौकरी के लिए इंटरव्यू देने बैठें तो कैसा नजारा होगा? माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति गेट्स ने 2020 में एनबीए स्टार स्टीफन करी के यूट्यूब शो पर यही कर दिखाया। यह इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद को एक कॉलेज ड्रॉपआउट इंजीनियर मानते हुए माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए इंटरव्यू का रोल-प्ले किया और उन सवालों के जवाब दिए, जिनसे हर कैंडिडेट डरता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम आपको क्यों नौकरी दें? गेट्स ने इस क्लासिक सवाल का जवाब अपने कोडिंग पैशन और खुद सीखी स्किल्स पर टिकाकर दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिखे सॉफ्टवेयर क्लासरूम से कहीं आगे हैं और वक्त के साथ वे और निखरे हैं। साथ ही उन्होंने टीमवर्क और फ्यूचर को लेकर सोचने की अपनी आदत को भी प्लस प्वॉइंट बताया। इसमें उनका मैसेज साफ था कि कंपनियां सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि टीम प्लेयर चाहती हैं।

ईमानदारी से बताई कमजोरी

जब कमजोरी पूछी गई तो गेट्स ने खुलकर कहा कि उन्हें मार्केटिंग या सेल्स ज्यादा नहीं आती, उनका फोकस प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर है। उनकी यह साफगोई बताती है कि इंटरव्यू में ईमानदारी अक्सर ताकत बन जाती है।

सैलरी पर दिया स्मार्ट जवाब

पैकेज को लेकर गेट्स ने बेझिझक कहा कि उन्हें कैश से ज्यादा स्टॉक ऑप्शंस पसंद हैं, क्योंकि उन्हें कंपनी के फ्यूचर पर भरोसा है। इससे उनकी स्मार्ट नेगोशिएशन स्किल और लॉन्ग-टर्म विजन दोनों झलक गए।

नौकरी तलाशने वालों के लिए सीख

करी ने बातचीत के अंत में कहा कि गेट्स के जवाब हर जॉब सीकर के लिए सबक हैं। आज की भर्ती सिर्फ स्किल्स पर नहीं टिकती, बल्कि टीमवर्क, ईमानदारी और स्मार्ट सोच भी उतनी ही अहम है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।