लड़कियां इतनी अधिक खुदकुशी क्यों कर रहीं, SDM बने तो एक्सीडेंट कैसे रोकेंगे, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस 2024 का साक्षात्कार जारी है। बोर्ड ने पूछा कि आजकल लड़कियों में आत्महत्या की दर बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं। यदि किसी गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर लोगों से अभद्र व्यवहार करता है, तो आप उससे कैसे निपटेंगे

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस 2024 का साक्षात्कार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बोर्ड ने अभ्यर्थियों से विविध और समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे। पर्यावरण संरक्षण, प्रशासनिक नैतिकता, अर्थव्यवस्था, सड़क सुरक्षा, न्यायिक सक्रियता, साइबर फ्रॉड, ईवी सेक्टर, ग्रामीण चुनौतियों और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर सवाल किए गए। इन प्रश्नों के माध्यम से उम्मीदवारों की निर्णय क्षमता, ईमानदारी और व्यावहारिक समझ को परखा गया। बोर्ड ने पूछा कि आजकल लड़कियों में आत्महत्या की दर बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं। यदि किसी गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर लोगों से अभद्र व्यवहार करता है, तो आप उससे कैसे निपटेंगे? अशोक चक्र क्या दर्शाता है और उससे क्या सीख मिलती है? सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण क्या हैं? यदि आप एसडीएम बनते हैं, तो सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाएंगे?
संविधान के मूल मूल्य क्या हैं? संवैधानिक संशोधन की प्रक्रिया क्या है? अनुच्छेद 370 हटाने की प्रक्रिया क्या थी? समान नागरिक संहिता (यूसीसी) किस अनुच्छेद में है? धर्मनिरपेक्षता व्यवहार में है या केवल संविधान में? क्या संविधान धर्म परिवर्तन का अधिकार देता है? राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को लेकर विवाद क्यों होता है? आप संविधान की रक्षा कैसे करेंगे? यदि आप एसडीएम हों तो बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या कदम उठाएंगे? बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में सीमित संसाधनों के साथ प्राथमिकता किसे देंगे? यदि डीएम सार्वजनिक कार्यालय में धूम्रपान करे तो क्या करेंगे? राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय की परिभाषा।
सोना-चांदी की कीमतें क्यों बढ़ती हैं? डॉलर-रुपया विनिमय दर कैसे तय होती है? घरेलू हिंसा क्यों बढ़ रही है? आत्महत्या की प्रवृत्ति पर सरकार क्या कर रही है? इसके अतिरिक्त टॉक्सिक वेस्ट प्रबंधन, कंपनी की निष्ठा बनाम सामाजिक दायित्व, प्लान-बी की आवश्यकता, रुपये-डॉलर विनिमय दर, भ्रष्टाचार के प्रकार, न्यायिक सक्रियता, कांग्रेस घास, ग्रामीण समस्याएं, राजनीतिक दबाव और राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे विषयों पर भी प्रश्न पूछे गए।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


