अब नहीं बोलूंगी, शव के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार ने मांगी माफी, क्या कहा
सेजल पवार ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है। सेजल ने अपनी सफाई में कहा कि यह उनका पहला कॉमेडी शो था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि 3 महीने भर पहले की गई बात का इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा।

पुरुषों के शव के प्राइवेट पार्ट पर कॉमेडी शो में आपत्तिजनक कमेंट कर बुरी तरह फंसी एमबीबीएस फाइनल छात्रा सेजल पवार ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है। सेजल ने अपनी सफाई में कहा कि यह उनका पहला कॉमेडी शो था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि 3 महीने भर पहले की गई बात का इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। बुरी तरह घिरने के बाद सेजल ने इंस्टाग्राम पर हर किसी को अनफोलो कर दिया है। उनका बायो खाली कर दिया गया और जिन अकाउंट्स को उन्होंने फॉलो किया था, उन्हें अनफॉलो कर दिया गया।
माफीनामे के वीडियो में क्या कहा
"हैलो एवरीवन, 3 महीने पहले मैंने शो किया था उसका एक पार्ट ऑफ द क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें मैंने एक चीज बोली थी। इसके लिए मैं माफी मांगती है। यह काफी गलत था। काफी गलत चीज बोली। ऐसा बोलने का मेरा कोई इरादा नहीं था। कभी नहीं सोचा था कि मैं वो चीज बोलूंगी। शुरुआत में मैंने यह दो बार बोला था कि हम उनका (डेड बॉडी) बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। यह मेरा पहला कॉमेडी शो था। इसके पहले कभी स्टैंड अप शो में नहीं गई थी एंड मुझे यह बिल्कुल आईडिया नहीं था कि 2 महीने पहले की क्लिप अभी आज उसमें से एक पार्ट लेके ऐसा कुछ बड़ा इशू हो जाएगा। मैं कोई सफाई नहीं दे रही हूं। सिर्फ माफी मांग रही हूं। इसे गलत जगह नहीं लेके जा रही हूं। मेरी तरफ से ऐसा फिर से कभी नहीं होगा। मैं यह सुनिश्चित कर रही हूं। '
आगे उन्होंने कहा, 'मैं बहुत नाइव थी यार लाइक मुझे ना समझ में नहीं आया था मतलब मैं जब इनिशियली ये सब वो जो आप पूरा देखो वो पूरा जो सेगमेंट है वीडियो का उसमें मैंने एंड में गाना भी गाया था। काफी कुछ हुआ था। उसमें से बस वो एक पार्ट एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के चलते मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इसका मुझे पछतावा है। मैं वादा करती हूं ऐसा फिर से नहीं होगा। मैं कभी नहीं चाहती कि आप मुझे ऐसा देखो।'
केईएम अस्पताल ने दिए जांच के आदेश, पुलिस ने दर्ज किया केस
डॉ. सेजल पवार के वायरल बयान पर संज्ञान लेते हुए केईएम अस्पताल प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और कमेटी से आज शुक्रवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन्हें समन भी भेजा है।
जानें क्या था विवाद
‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा और इंफल्यूएंसर ने दर्शकों से बातचीत (क्राउड वर्क) के दौरान मेल डेड बॉडी (पुरुषों के शव) के प्राइवेट पार्ट के साइज पर एक बेहद आपत्तिजनक जोक मारा था। इस बातचीत का वीडियो एक कॉमेडियन द्वारा बिना सेंसर किए सोशल मीडिया पर रील के रूप में डाल दिया गया जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में सेजल पवार यह कहती दिख रही है कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। वह उनके प्राइवेट पार्ट के आकार की तुलना करती थीं। उनके कमेंट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। मेडिकल लाइसेंस तक कैंसिल करने की मांग हुई है। मेडिकल छात्रों की एसोसिएशन और बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने उनकी हरकत का विरोध किया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


