Rylen Anil: कौन हैं 16 वर्षीय रायलन अनिल? जिन्होंने NTA के NEET पोर्टल की खोली पोल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Who is Rylen Anil: दुबई के 16 वर्षीय छात्र रायलन अनिल ने NTA के री-नीट परीक्षा पोर्टल के सुपर एडमिन पेज पर गंभीर सुरक्षा चूक खोजकर CERT-In को अलर्ट किया था।

Rylen Anil NEET

NEET 2026 Re-exam: मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET) को लेकर देश में जारी चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण तकनीकी मामला सामने आया। दुबई में रहने वाले 16 वर्षीय भारतीय छात्र और एथिकल हैकर रायलन अनिल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के परीक्षा पोर्टल पर एक गंभीर तकनीकी खामी को उजागर किया था। रायलन वर्तमान में एक सीबीएसई स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं और स्वतंत्र रूप से साइबर सुरक्षा पर रिसर्च करते हैं।

री-नीट (Re-NEET) परीक्षा पोर्टल में क्या थी गंभीर खामी?

रायलन अनिल के अनुसार, यह घटना 31 मई 2026 की रात की है। उन्होंने बताया कि जब वे एनटीए के री-नीट (Re-NEET) परीक्षा के लिए तैयार किए गए वेब पोर्टल की सुरक्षा जांच कर रहे थे, तब उन्हें इसके बैकएंड आर्किटेक्चर में एक गंभीर सुरक्षा चूक का पता चला।

सुपर एडमिन पेज को किया बाईपास: इस तकनीकी खामी के कारण पोर्टल के मुख्य ‘सुपर एडमिन’ पेज के प्रमाणीकरण स्तर यानी सुपर एडमिन लॉग इन को आसानी से बाईपास किया जा सकता था।

डेटा लीक का बड़ा खतरा: इस चूक की वजह से कोई भी अनधिकृत व्यक्ति री-नीट परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक नियंत्रण और लाखों उम्मीदवारों के बेहद संवेदनशील पर्सनल डेटा तक पहुंच हासिल कर सकता था।

CERT-In को भेजी गई अलर्ट रिपोर्ट: स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रायलन ने उसी रात दुबई के समयानुसार लगभग 9:30 बजे भारत की मुख्य साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) को इस लूपहोल के बारे में एक तकनीकी रिपोर्ट भेजकर अलर्ट किया।

NTA की तुरंत कार्रवाई और अधिकारियों का धन्यवाद

रायलन ने बताया कि उनकी रिपोर्ट पर भारतीय अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से कदम उठाया। उन्हें एनटीए की ओर से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में समय रहते इस गंभीर तकनीकी कमी को सामने लाने के लिए 16 वर्षीय रायलन का आभार व्यक्त किया गया था। इसके साथ ही, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एनटीए ने प्रभावित री-नीट परीक्षा पोर्टल को तुरंत इंटरनेट से हटाकर बंद कर दिया ताकि उस खामी को पूरी तरह ठीक किया जा सके।

इसके अलावा रायलन ने आईआईटी रुड़की द्वारा संचालित जेईई एडवांस्ड परीक्षा पोर्टल की भी एक तकनीकी खामी की रिपोर्ट अधिकारियों को दी थी, जिसे आईआईटी प्रशासन ने एक ‘क्लाउड मिसकॉन्फिगरेशन’ बताते हुए तुरंत ठीक कर लिया था।

आठवीं कक्षा से है कोडिंग और एथिकल हैकिंग का शौक

जब रायलन से उनकी इस विशेषज्ञता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें आठवीं कक्षा से ही कंप्यूटर कोडिंग और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम में गहरी रुचि थी। उन्होंने किसी पेशेवर संस्थान के बजाय ऑनलाइन साइबर सुरक्षा गेम्स (CTFs) और बग बाउंटी कार्यक्रमों के माध्यम से खुद ही एथिकल हैकिंग को सीखा।

वह भविष्य में एक चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) बनना चाहते हैं। उनका मानना है कि भारत के उच्च-स्तरीय राष्ट्रीय परीक्षा पोर्टल्स की डेटा सुरक्षा को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से मजबूत साइबर और पेनेट्रेशन ऑडिट किए जाने बेहद आवश्यक हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।