NEET के बाद MBBS छोड़ चुनी इंजीनियरिंग, 20 की उम्र में ऋतुपर्णा को मिली 72.3 लाख की नौकरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rithuparna KS: नीट परीक्षा में सरकारी MBBS सीट न मिलने से निराश ऋतुपर्णा के.एस. ने हार नहीं मानी। रोबोटिक्स इंजीनियरिंग चुनकर उन्होंने दिग्गज कंपनी रॉल्स-रॉयस में ₹72.3 लाख का सालाना पैकेज हासिल किया।

Rithuparna KS Rolls Royce

Who is Rithuparna KS: हर साल देश में लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट (NEET) की परीक्षा देते हैं। इनमें से कई छात्र ऐसे होते हैं जो सरकारी सीट न मिलने पर पूरी तरह टूट जाते हैं और मान लेते हैं कि उनका करियर खत्म हो गया। लेकिन कर्नाटक की रहने वाली 20 वर्षीय ऋतुपर्णा के.एस. की कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा है जो किसी एक असफलता से निराश हो चुके हैं। ऋतुपर्णा का बचपन का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन जब नीट में मनमुताबिक रैंक नहीं आई, तो उन्होंने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग की राह चुनी। आज वे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royce) में रोबोटिक्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर 72.3 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम कर रही हैं।

शुरुआती 6 महीने रोते हुए बीते, फिर कॉलेज से इंटरनेशनल लेवल पर चमकीं

ऋतुपर्णा के पिता सुरेश के.एन. और मां गीता सुरेश चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने। नीट परीक्षा के परिणाम के बाद जब सरकारी एमबीबीएस (MBBS) सीट नहीं मिली, तो ऋतुपर्णा बेहद निराश हुईं। पिता की सलाह पर उन्होंने मैंगलोर के 'सह्याद्रि कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट' में दाखिला ले लिया। उनकी मां ने बताया कि कॉलेज के शुरुआती छह महीनों में वह रोज रोती थी क्योंकि उसका मन इंजीनियरिंग में नहीं लग रहा था। लेकिन धीरे-धीरे उसने हिम्मत जुटाई और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना शुरू किया। ऋतुपर्णा ने स्थानीय किसानों की मदद के लिए एक खास 'सुपारी तोड़ने और कीटनाशक छिड़कने वाला रोबोट' बनाया, जिसने गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आईनेक्स (INEX) प्रतियोगिता में चीन और रूस जैसी टीमों को पछाड़कर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता।

रिजेक्शन को चैलेंज में बदला, 1 महीने का काम 1 हफ्ते में किया

ऋतुपर्णा हमेशा से किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करना चाहती थीं। जब उन्होंने इंटर्नशिप के लिए रॉल्स-रॉयस से संपर्क किया, तो कंपनी ने उनकी प्रोफाइल और कॉलेज देखकर सीधे तौर पर सवाल उठाया कि 'क्या आप इसके लिए योग्य हैं? आप हमारा एक काम भी एक महीने में पूरा नहीं कर पाएंगी।' इस कड़े रिजेक्शन से पीछे हटने के बजाय ऋतुपर्णा ने एक मौका मांगा। कंपनी ने उन्हें एक महीने की डेडलाइन का एक टास्क दिया, जिसे ऋतुपर्णा ने महज एक हफ्ते में पूरा कर दिया। उनकी इस काबिलियत को देखकर रॉल्स-रॉयस के अधिकारी दंग रह गए।

आधी रात की शिफ्ट और 72.3 लाख का बंपर ऑफर

दिसंबर 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी ने उन्हें पहले 39.6 लाख रुपये का प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया था, जिसे अप्रैल में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए बढ़ाकर 72.3 लाख रुपये सालाना कर दिया गया। पिछले कई महीनों से वह एक बेहद कठिन दिनचर्या का पालन कर रही हैं। वह रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक रॉल्स-रॉयस के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) करती हैं और फिर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करती हैं। अपना सातवां सेमेस्टर पूरा करने के बाद ऋतुपर्णा टेक्सास, अमेरिका (Texas, USA) में रॉल्स-रॉयस के जेट इंजन मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन में फुल-टाइम शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऋतुपर्णा की यह कहानी छात्रों को सिखाती है कि जीवन में कोई भी एक परीक्षा आपका भविष्य तय नहीं कर सकती; मेहनत और सही दिशा से तकदीर को बदला जा सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।