सरकारी स्कूल से पढ़कर बने NSG डिप्टी कमांडेंट, अब यूपी PCS में 64वीं रैंक, कौन है रवि कुमार
रवि कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 64वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पद के लिए हुआ है। चलिए जानते हैं कि कौन है रवि कुमार राय गुप्ता।

हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें कुल 932 कैंडिडेट्स चुने गए और वहीं, टॉप-10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी है। इनमें कइयों की कहानी काफी प्रेरणा स्त्रोत है। इन्हीं में से एक नाम है रवि कुमार राय शर्मा का। रवि कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 64वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पद के लिए हुआ है। चलिए जानते हैं कि कौन है रवि कुमार राय गुप्ता।
रवि कुमार राय गुप्ता उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शेरपुर खुर्द गांव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम रविंद्र नाथ राय है। जब रवि गुप्ता के सफल होने की खबर उनके गांव और परिवार वालों को पता चली, खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के किसान लघु माध्यमिक विद्यालय से हुई।
रवि कुमार की पढ़ाई लिखाई
गांव में शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल, झांसी से इंटरमीडिएट पूरा किया और फिर HBTI कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके पिता भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायर हो चुके हैं। रवि ने भी देश सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
बता दें कि वर्तमान में रवि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उनका चयन 2015 में आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ था। साथ ही, उन्होंने VVIP सुरक्षा में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
किस राज्य के कितने उम्मीदवार हुए चयनित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा 2024 में इस बार पीसीएस परीक्षा में केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने भी सफलता प्राप्त की है। कुल 932 चयनित उम्मीदवारों में से 864 (92.7%) उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि 68 (7.3%) अन्य राज्यों से हैं। वर्गवार चयन में सामान्य वर्ग से 357, अन्य पिछड़ा वर्ग से 270, अनुसूचित जाति से 186, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 97 और अनुसूचित जनजाति से 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


