कौन हैं MBBS छात्रा दीप्ति शर्मा, हीवेट व चांसलर समेत जीते 19 मेडल, 10वीं 12वीं की भी टॉपर

लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

KGMU दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक चर्चा दीप्ति शर्मा की रही, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के दम पर कुल 18 पदक अपने नाम किए। उन्हें प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किए गए

दीप्ति शर्मा

केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में जैसे ही मंच से दीप्ति शर्मा का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार उनकी ओर देखने लगा। अगले ही पल एक-एक कर उनके नाम के साथ मेडलों की घोषणा शुरू हुई। प्रतिष्ठित हीवेट मेडल, चांसलर मेडल, यूनिवर्सिटी मेडल सहित कुल 19 मेडल जीतने की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार हीवेट विजेता के सम्मान में अतिथियों से लेकर दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए। सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। केजीएमयू के इतिहास में हीवेट, चांसलर व यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित पदक हासिल करने वाली दीप्ति सातवीं छात्रा है। वह अपनी मां सुषमा शर्मा के साथ मंच पर पदक लेने पहुंचीं। दीप्ति के पिता अनुज कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना से रिटायर हैं। मां गृहणी हैं। उनकी बड़ी बहन रुचिका हरियाणा में सरकारी पशु चिकित्सक हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी टॉप

दीप्ति ने बताया कि पढ़ाई मेरा शौक और जुनून है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी मैंने टॉप किया था। सफलता के लिए उन्होंने नियमित पढ़ाई का शेड्यूल बनाया। लगातार रिवीजन पर जोर दिया। यही रणनीति उनकी सफलता का आधार बनी। अब दीप्ति आगे पीजी की पढ़ाई करने की तैयारी में जुटी हैं। उनका लक्ष्य चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर योगदान देना है।

अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में हुआ कार्यक्रम

अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर सोमवार को खुशियों, उल्लास और उपलब्धियों का साक्षी बना। केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में जैसे ही मेधावी छात्र-छात्राओं के गले में मेडल सजे, पूरे सभागार में तालियों की गूंज और चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। किसी छात्र के गले में 19 मेडल चमक रहे थे तो किसी ने सात मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कई मेधावियों को मेडल के साथ नकद पुरस्कार और बुक प्राइज भी मिला।

मंच से उतरते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। किसी ने अपने माता-पिता को गले लगाकर उपलब्धि साझा की तो किसी ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। परिवार के सदस्य अपने बच्चों की सफलता पर गर्व से भर उठे। पूरे परिसर में बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। दोस्त एक-दूसरे को गले लगाकर फोटो खिंचवाते रहे और मोबाइल कैमरों में यादगार पल कैद करते रहे।

मंच पर 20 मेधावियों को 54 मेडल वितरित किए गए। 1701 मेडिकल छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, नर्सिंग और पैरामेडिकल के विद्यार्थियों के लिए यह पल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बन गया।

कुल छात्र

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि संस्थान में चिकित्सा, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया गया है। 60 पीजी सीटें बढ़ाई गई हैं। दिल व फेफड़ा ट्रांसप्लांट की तैयारी है। अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित देवगन, सैफई यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजय सिंह, रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत, रायबरेली एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन, कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।