न MBA न BTech सिर्फ BA की डिग्री, कौन हैं WhatsApp के नए बॉस कुणाल शाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत के एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुणाल शाह टेक बैकग्राउंड न होने के बावजूद वॉट्सएप के नए बॉस बनने जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय फिनटेक मार्केट में क्रांति लाई थी। क्रेड बनाने से पहले उन्होंने फ्रीचार्ज की स्थापना की थी।

Kunal Shah - CRED

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने क्रेड (CRED) एप के फाउंडर कुणाल शाह को वॉट्सएप (WhatsApp) का नया ग्लोबल हेड बनाया है। वो विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 2019 से यानी 7 साल से इस लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की कमान संभाल रहे थे। यह पहली बार है जब मेटा ने किसी भारतीय को WhatsApp का CEO बनाया है। 47 वर्षीय कुणाल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं हालांकि उनका जन्म और पालन-पोषण मुख्य रूप से मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का फार्मास्युटिकल्स का थोक व्यापार था। कुणाल शाह की शादी भावना शाह से हुई है, जो एक फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर हैं।

कितने पढ़ें लिखे - कुणाल के पास है सिर्फ बीए की डिग्री

आमतौर पर देखने में आता है कि जब कोई भारतीय किसी बड़ी कंपनी का प्रमुख बनता है तो उसके पास आईआईटी आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट की डिग्री होती है। लेकिन कुणाल शाह के पास न तो आईआईटी का ठप्पा है और न आईआईएम का। उनके पास न तो बीटेक एमटेक की डिग्री है और न एमबीए की। उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलोसोफी में BA किया है। इसके बाद उन्होंने SVKM के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से एमबीए की पढ़ाई जरूरी की लेकिन पूरी नहीं की।

स्टार्टअप की दुनिया में बड़ा नाम

कुणाल शाह भारत के सबसे प्रमुख उद्यमियों और स्टार्टअप निवेशकों में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में वे स्टार्टअप इंडस्ट्री में बड़ी हस्ती बन गए हैं। स्टार्टअप बनाने के अलावा, उन्होंने शुरुआती दौर के सैकड़ों स्टार्टअप और उनके फाउंडर्स में निवेश किया है और देश के सबसे एक्टिव एंजेल इन्वेस्टर्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। अब, उनकी नजर ग्लोबल स्तर पर काम करने की है।

2010 में बनाया फ्रीचार्ज

कुणाल ने कई बड़े संगठनों में लीडरशिप और एडवाइजरी भूमिकाएं निभाई हैं। 2010 में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फ्री चार्ज शुरू करने से पहले शाह ने कई वेंचर शुरू किए थे। 2015 में स्नैपडील ने लगभग $450 मिलियन की डील में इस कंपनी को खरीद लिया। वे 2016 तक फ्रीचार्ज के फाउंडर, CEO और चेयरमैन रहे। वहां से निकलने के बाद शाह ने स्टार्टअप्स में निवेश करने और उन्हें सलाह देने में समय बिताया। उनके LinkedIn प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने 2016 में वाई कॉम्बीनेटर में पार्ट-टाइम पार्टनर के तौर पर काम किया, 2016 से 2017 तक इंटरनेट एडं मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के चेयरमैन रहे और 2017 में सेक्यूओरिया कैपिटल (Sequoia Capital) के सलाहकार रहे।

उन्होंने अप्रैल 2018 में अपनी खुद की 1 मिलियन डॉलर की शुरुआती पूंजी से CRED की शुरुआत की। यह फिनटेक प्लेटफॉर्म क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकाने वाले यूज़र्स को रिवॉर्ड देता है और तब से इसने पेमेंट, लेंडिंग, इंश्योरेंस, कॉमर्स, वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड जैसे क्षेत्रों में अपना विस्तार किया है। क्रेड के अलावा शाह कई बोर्ड और सलाहकार पदों पर भी रहे हैं। वे 2021 से Syrma SGS Technology में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं और 2021 से जून 2025 के बीच पाइन लैब्स (Pine Labs) में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रहे।

उनके लिंकडिन (LinkedIn) प्रोफाइल में AngelList और बेनेट कोलमैन (टाइम्स ग्रुप) के सलाहकार के तौर पर भी उनकी भूमिकाओं का जिक्र है। 2016 से शाह ने भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिनमें Go-Jek, अनऐकेडमिी, स्पिनी, जुगनू, रोजगारपे, टीवीएफ, रुपीक और मोबाइल प्रीमियर लीग शामिल हैं।

कितनी है नेटवर्थ

वर्ष 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 15,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।