कौन हैं IRS हरीश कुमार तंवर, IIT से पढ़े फिर UPSC में 939वीं रैंक, अब 1 करोड़ की घूस का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

CBI ने DHFL घोटाले की जांच में राहत दिलाने के बदले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में 1997 बैच के IRS अफसर हरीश कुमार तंवर को गिरफ्तार किया गया है। वह चेन्नई स्थित SFIO में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।

IRS officer Harish Kumar Tanwar
IRS हरीश कुमार तंवर

सीबीआई ने DHFL घोटाले की जांच में राहत दिलाने के बदले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में 1997 बैच के IRS अफसर हरीश कुमार तंवर को गिरफ्तार किया गया है। वह चेन्नई स्थित गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। हरीश कुमार तंवर के साथ दो और लोगों को पकड़ा गया है। सीबीआई ने दिल्ली के अधिवक्ता भरत शर्मा और उनके रिश्तेदार आर्यन शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। तंवर पर रिश्वत की पेशगी के तौर पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप है।

सीबीआई ने तंवर और शर्मा के परिसरों पर छापे मारे तथा मामले से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। जांच एजेंसी ने कहा है कि तंवर और शर्मा ने शिकायतकर्ता को 34000 करोड़ रुपये के डीएचएफएल ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में एसएफआईओ की जांच में कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ता ने एसएफआईओ अधिकारी की ओर से शिकायतकर्ता से मांगी गई एक करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशगी के रूप में 20 लाख रुपये की रकम ली थी।

हरीश कुमार तंवर कौन हैं?

हरीश कुमार तंवर भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के 2017 बैच के अधिकारी हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातक तंवर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों में काम करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा को चुना। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 में उनकी 939वीं रैंक आई। एससी वर्ग कैटेगरी होने के चलते उन्हें आईआरएस (आईटी) मिला था। उन्हें यूपीएससी मुख्य परीक्षा में 785 और इंटरव्यू में 168 अंक मिले थे।

नियुक्ति के बाद उन्होंने दिल्ली में आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने सहायक आयकर आयुक्त और बाद में उप आयकर आयुक्त के पदों पर कार्य किया। फिर डेपुटेशन पर सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस' (SFIO) चले गए। अगस्त 2025 में उन्हें कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के तहत SFIO में उप निदेशक (जांच) के पद पर नियुक्त किया गया। बाद में उनकी तैनाती संगठन के चेन्नई कार्यालय में हुई।

IIT दिल्ली से BTech और मास्टर डिग्री

तंवर ने 2008 से 2012 के बीच सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2013 से 2015 तक IIT दिल्ली से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद तंवर ने कुछ समय के लिए प्राइवेट सेक्टर में काम किया।

गोदरेज प्रॉपर्टीज और CPWD

सिविल सेवा में आने से पहले तंवर ने कुछ समय के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज में ट्रेनी सीनियर एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। बाद में वे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से जुड़े जहां उन्होंने दिसंबर 2016 से अगस्त 2017 तक गाजियाबाद में सहायक कार्यकारी अभियंता के रूप में कार्य किया। CPWD केंद्र सरकार का एक संगठन है, जो विभिन्न सरकारी इमारतों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने, उनके निर्माण और रखरखाव का जिम्मा संभालता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कौन हैं IRS हरीश कुमार तंवर, UPSC में 939वीं रैंक, IIT पासआउट