जम्मू-कश्मीर से दिल्ली पुलिस में तैनात होने वाली IPS तनुश्री कौन है? जानें UPSC में कितनी रैंक आई थी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तनुश्री 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो उनकी शुरुआती पढ़ाई मोतिहारी में हुई थी। फिर 12वीं की शिक्षा बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की।

आईपीएस अधिकारी तनुश्री सक्सेस स्टोरी

हाल ही में भारत सरकार ने एजीएमयूटी यानी अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के अधिकारियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। केंद्र सरकार के इस आदेश के तहत 21 आईएएस और 40 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसे हाल के वर्षों में इस कैडर में हुए सबसे बड़े फेरबदलों में गिना जा रहा है। इस लिस्ट में एक नाम की खूब चर्चा है। वो है आईपीएस अधिकारी तनुश्री का, जिन्हें जम्मू कश्मीर से दिल्ली पुलिस में तैनात किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनुश्री कौन हैं और यूपीएससी में कितनी रैंक आई थी। चलिए आज हम आपको आईपीएस तनुश्री की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

कौन हैं आईपीएस अधिकारी तनुश्री

तनुश्री 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार के मोतिहारी में हुआ था। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो उनकी शुरुआती पढ़ाई मोतिहारी में हुई थी। फिर 12वीं की शिक्षा बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद वह दिल्ली आईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

पारिवारिक बैकग्राउंड

तनुश्री का परिवार पहले से ही डिफेंस सर्विसेस से जुड़ा है। उनके पिता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में डीआईजी पद से रिटायर्ड हुए हैं, जबकि उनकी बहन बड़ी बहन भी सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पारिवारिक माहौल का असर तनुश्री पर पूरी तरह पड़ा। तनुश्री ने भी अपने करियर की शुरुआत सीआरपीएफ से की। वह 2014 में CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

पहले अटेंम्प्ट में यूपीएससी क्रैक, मिली इतनी रैंक

दिलचस्प बात यह है कि तनुश्री ने 2016 में पहली ही कोशिश में परीक्षा पास करते हुए ऑल इंडिया रैंक 652 हासिल की। इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुना गया और 2017 बैच में एजीएमयूटी कैडर आवंटित हुआ।

जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आईपीएस अधिकारी तनुश्री की पहली अहम तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई। यहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) रहीं और इसके बाद शोपियां जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में भी सेवाएं दीं। बाद में उन्हें पुलवामा का एसएसपी नियुक्त किया गया। उन्होंने 12 अक्टूबर 2025 को इस पद का कार्यभार संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील मामलों की जांच जैसे कई अहम कार्यों का नेतृत्व किया।

हाल ही में केंद्र सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका तबादला जम्मू-कश्मीर से दिल्ली कर दिया गया है। एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के अंतर्गत अब उनकी तैनाती दिल्ली पुलिस में की गई है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।