IPS बनने के लिए 10 साल की मेहनत, 5 बार UPSC इंटरव्यू, चयन के बाद दिया इस्तीफा, क्या थी CSE रैंक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

33 साल के आईपीएस प्रोबेशनर सीए रामदास (2025 बैच) ने सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे अभी हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

who is IPS CA Ramdas

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना (आईपीएस) के इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद एक और युवा आईपीएस अफसर ने ट्रेनिंग के दौरान ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इस ट्रेनी आईपीएस अफसर ने पिछले साल ही यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी। ओडिशा पुलिस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि 33 साल के आईपीएस प्रोबेशनर सीए रामदास (2025 बैच) ने सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे अभी हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग ले रहे हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले इस अफसर को हाल ही में ओडिशा कैडर मिला था। वे अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग के पहले चरण में हैं और उन्होंने अभी तक ओडिशा में कोई ज्वॉइनिंग नहीं दी गई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डीजीपी वाई बी खुरानिया ने बताया, "हमें उनका (ट्रेनी आईपीएस अफसर सीए रामदास) इस्तीफा मिल गया है। ट्रेनी होने के नाते, उन्होंने ओडिशा में कोई फील्ड ट्रेनिंग नहीं ली है। उनके इस फैसले के पीछे की वजह हमें पता नहीं है।" यह घटनाक्रम आईपीएस जगमोहन मीना के इस्तीफे के ठीक बाद हुआ है। 2013 बैच के अफसर मीना ने नौकरी छोड़ने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया था, हालांकि उनका अनुरोध अभी स्वीकार नहीं किया गया है। एक रिटायर्ड अफसर ने कहा, "दो युवा अफसरों का लगातार इस्तीफा देना कोई सामान्य चीज नहीं है। इसने स्वाभाविक रूप से लोगों का ध्यान खींचा है।" उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की सावधानी से जांच करनी चाहिए।

आईपीएस बनने के लिए 10 साल की थी कड़ी मेहनत

महाराष्ट्र में बारामति के रुई इलाके के रहने वाले सीए रामदास (चौधर अभिजीत रामदास) ने आईपीएस बनने के लिए 10 से 11 साल कड़ी मेहनत की थी। करीब एक दशक बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास की और 487वीं रैंक हासिल की। उन्हें मेन्स में 777 और इंटरव्यू में 165 अंक मिले। कुल स्कोर 942 था। इसके बाद उन्हें ओडिशा कैडर और आईपीएस सर्विसेज अलॉट हुई थी।

कहां से की पढ़ाई

सीए रामदास ने बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के मराठी मीडियम स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग शिवनगर विद्या प्रसारक मंडल के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मालेगांव (बीके) से पूरी की।

आईपीएस बनने के लिए करीब 10 साल तक कड़ा संघर्ष

ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले अभिजीत रामदास ने इंजीनियरिंग के बाद वर्ष 2013 से यूपीएससी की तैयारी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने लगातार नाकामी का सामना किया और आखिरकार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अपने आखिरी प्रयास में उनका चयन हो गया।

उन्होंने पहली बार 2015 में परीक्षा दी लेकिन सफलता 10 साल बाद 2025 में मिली। उनके पिता रामदास चौधर, जो पेशे से एक व्यवसायी हैं, का सपना था कि उनका बेटा आईपीएस बने। माता अनुराधा गृहणी हैं।

5 बार दिया यूपीएससी इंटरव्यू, पिछली बार 1 नंबर से चूके

चौधर अभिजीत रामदास के अनुसार वे पांच बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू तक पहुंचे थे। यानी उन्होंने पांच बार मेन्स क्रैक किया था। साल 2022 में तो वे अंतिम चयन से महज एक नंबर से चूक गए थे। उन्होंने सबसे पहले साल 2015 में यूपीएससी में किस्मत आजमाई थी, लेकिन पहली बार में वे प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाए। इसके बाद साल 2017, 2019, 2020 और 2022 में वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना सके। आखिरकार साल 2024 में उन्हें सफलता मिली और वे ओडिशा कैडर में IPS चुने गए।

गरीबी में पले

चौधर अभिजीत रामदास ने बताया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। जब वे छोटे थे, तब उनके पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं था और पूरा परिवार कच्चे घर में गुजर-बसर करता था। उनके पिता को महज 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उनके पिता ने दिहाड़ी मजदूरी की और जूट के थैले बेचे। जब आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक हुई, तो परिवार टीन-शेड वाले मकान में रहने लगा था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।