कौन है इंस्टाग्राम म्यूसे का मास्टमाइंड? 19 साल की उम्र में छोड़ा कॉलेज, खड़ी की अरबों की कंपनी, फिर बने Meta AI चीफ

लाइव हिन्दुस्तान
share

इस शख्स का नाम अलेक्जेंडर वांग है, जो मेटा चीफ AI ऑफिसर हैं। ऐसे में उन्होंने म्यूसे को ऐप स्टोर पर हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वांग की सक्सेस स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने बेहद कम उम्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

who is instagram muse mastermind alexandr wang mit dropout scale ai meta chief
अलेक्जेंडर वांग की सक्सेस स्टोरी

जब से इंस्टाग्राम पर MUSE नाम का नया ऑप्शन जुड़ा तब से इसकी चर्चा तेजी से हो रही है। मेटाने म्यूसे को एक पर्सनल AI एजेंट के तौर पर पेश किया है, जिसका काम यूजर के रोजमर्रा के कई कामों में मदद करना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एआई एजेंट के पीछे का मास्टमाइंड कौन है? इस शख्स का नाम अलेक्जेंडर वांग है, जो मेटा चीफ AI ऑफिसर हैं। ऐसे में उन्होंने म्यूसे को ऐप स्टोर पर हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वांग की सक्सेस स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने बेहद कम उम्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

महज 19 साल की उम्र में MIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने वाले अलेक्जेंडर वांग आज दुनिया के चर्चित AI लीडर्स में शामिल हैं। उन्होंने स्केल एआई नामक कंपनी खड़ी की और अपनी कंपनी को टेक्नोलॉजी फील्ड की टॉप कंपनियों में शामिल कराया। इसके बाद मार्क जुकरबर्ग की नजर उन पर पड़ी और वह Meta की AI रणनीति का अहम चेहरा बन गए। चलिए आज हम आपको अलेक्जेंडर वांग के बारे में बताते हैं।

कौन हैं अलेक्जेंडर वांग?

अलेक्जेंडर वांग का जन्म और बचपन न्यू मैक्सिको के लॉस एलामोस में बीता। उनके माता-पिता चीनी मूल के भौतिक विज्ञानी हैं। दोनों ही लॉस एलामोस नेशनल लैबोरेटरी में काम करते थे। वांग लॉस अलामोस हाई स्कूल से पढ़ाई की और गणित और भौतिकी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। वांग ने बचपन में ही प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी। साल 2015 में उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में दाखिला लिया, लेकिन पहले साल के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी।

इन कंपनियों में किया काम

इसके बाद 17 साल की उम्र में ही वांग ने एडेपर, क्वोरा और हडसन रिवर ट्रेडिंग जैसी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। क्वोरा में उनकी मुलाकात लूसी गुओ से हुई। साल 2016 में महज 19 साल की उम्र में उन्होंने लूसी गुओ के साथ स्केल एआई नामक कंपनी खड़ी की। कंपनी बड़े पैमाने पर डेटा को लेबल करता है और उन्हें एआई सिस्टम को ट्रेंड करने के लिए जरूरी डेटासेट में व्यवस्थित करता है। स्केल एआई ने कुछ ही साल में ट्रेंड डेटा मार्केट को अपने कब्जे में कर लिया है। उदाहरण के लिए स्‍केल एआई जैसी कंपनियों की ट्रेनिंग और डेटा की बदौलत ही सेल्फ-ड्राइविंग कारें को सड़क पर चीजों के बीच फर्क कर पाती हैं।

इस सफलता ने वांग को दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपतियों में शामिल कर दिया। फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक उनकी संपत्ति 3.2 अरब डॉलर थी। हालांकि, 2018 में गुओ ने मतभेदों के चलते कंपनी छोड़ दी।

मार्क जुकरबर्ग की पड़ी नजर

जून 2025 में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने स्केल एआई में 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 14.3 अरब डॉलर का निवेश किया। इसके बाद वांग ने स्केल AI के सीईओ पद से इस्तीफा दिया और मेटा से जुड़ गए। उन्हें कंपनी के AI कारोबार में बड़े बदलाव लाने की जिम्मेदारी मिली। बाद में वह Meta की नई सुपरइंटेलिजेंस टीम को लीड करने लगे।

वांग ने एआई के क्षेत्र के कई प्रमुख शोधकर्ताओं को मेटा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही, उन्होंने कंपनी के नए एआई मॉडल विकसित करने के काम की भी निगरानी की। अप्रैल में मेटा ने म्यूसे स्पार्क लॉन्च किया। यह कंपनी की नई सुपरइंटेलिजेंस टीम द्वारा विकसित पहला AI मॉडल था। हालांकि, वांग ने लॉन्च के समय स्वीकार किया था कि Muse Spark अभी AI इंडस्ट्री के सबसे टॉप मॉडल्स की कटेगरी में शामिल नहीं है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कौन है इंस्टाग्राम म्यूसे का मास्टमाइंड? कभी 19 साल की उम्र में छोड़ा था कॉलेज