Success Story: मिस्ड कॉल से आया बिजनेस आइडिया, MIT के छात्र अपूर्व श्रीवास्तव ने बना दी 8000 करोड़ की कंपनी!

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Who is Apurva Shrivastava: एमआईटी से कंप्यूटर साइंस पढ़ने वाले भारतीय मूल के अपूर्व श्रीवास्तव ने एक मामूली 'मिस्ड कॉल' की समस्या को सुलझाकर 8,300 करोड़ रुपये की एआई कंपनी बना दी।

Apurva Shrivastava success story

Apurva Shrivastava Success story: हम सभी के फोन पर अक्सर कई ‘मिस कॉल’ आती हैं, जिन्हें हम आमतौर पर एक सामान्य फोन नंबर समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि इसी मिस्ड कॉल की वजह से कोई लड़का 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी खड़ी कर सकता है? जी हां, भारतीय मूल के एक युवा इंजीनियर अपूर्व श्रीवास्तव ने अपनी सूझबूझ, पढ़ाई और तकनीकी कौशल के दम पर ठीक ऐसा ही कर दिखाया है। आज उनकी कंपनी 'अवोका' (Avoca) की वैल्यू करीब 8,300 करोड़ रुपये (1 बिलियन डॉलर) हो चुकी है। आइए उनकी सफलता की कहनी को जानते हैं।

MIT में मजबूत हुई सफलता की नींव

अपूर्व श्रीवास्तव की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी बेहतरीन शिक्षा और कॉलेज के माहौल का बहुत बड़ा हाथ है। अपूर्व ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और नंबर-वन कॉलेज में से एक, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। एमआईटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक सॉफ्टवेयर प्रणालियों को बेहद गहराई से समझा। यही वह जगह थी जिसने उनके सोचने के नजरिए को बदला और उन्हें एक बड़ा बिजनेसमैन बनने के लिए तैयार किया।

शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि कॉलेज लाइफ का नेटवर्क भी आपकी जिंदगी बदल सकता है। एमआईटी में एक 'पोकर नाइट' (ताश के खेल की रात) के दौरान अपूर्व की मुलाकात टायसन चेन से हुई, जो खुद एमआईटी के एक होनहार छात्र थे। दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने महसूस किया कि उनके पास कंप्यूटर साइंस की जो नॉलेज है, उससे दुनिया की एक बड़ी समस्या को हल किया जा सकता है। इसी तालमेल के साथ दोनों ने साल 2022 में 'अवोका' नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की।

मिस्ड कॉल से आया अनोखा आइडिया

अपूर्व का बचपन अमेरिका के मिशिगन में बीता था, जहां उनके माता-पिता एक छोटा बिजनेस चलाते थे। अपूर्व बचपन में वहां काम में हाथ बंटाते थे। उन्होंने देखा कि जब भी कोई ग्राहक फोन करता और कॉल मिस हो जाती, तो वह ग्राहक किसी दूसरे दुकानदार के पास चला जाता था। उनके दोस्त टायसन की मां भी पेंसिल्वेनिया में एक क्लीनिक चलाती थीं और वहां भी यही समस्या थी। दोनों ने अपनी एमआईटी की पढ़ाई का इस्तेमाल इस जमीनी समस्या को सुलझाने के लिए करने का फैसला किया।

8000 करोड़ की कंपनी के मालिक

शुरुआत में उन्होंने रेस्टोरेंट के लिए एआई सर्विस बनाई, लेकिन जल्द ही उन्हें अहसास हुआ कि प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और एसी (HVAC) मैकेनिक जैसे घरेलू कामकाजी क्षेत्रों में एक मिस कॉल का मतलब सीधे हजारों रुपये का नुकसान होता है। उन्होंने साल 2023 में 'रेस्क्यू एयर' नाम की कंपनी के लिए अपना पहला एआई प्रोडक्ट तैयार किया।

उनकी कंपनी 'अवोका' ऐसे एडवांस एआई वॉइस एजेंट्स बनाती है जो हूबहू इंसानों की तरह बात करते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक फोन करता है, यह एआई बिना किसी देरी के तुरंत फोन उठाता है, दुकान या कंपनी का लाइव कैलेंडर चेक करके सीधे अपॉइंटमेंट बुक कर देता है और पुराने ग्राहकों को फॉलो-अप भी भेजता है। आज उनकी कंपनी 'अवोका' करीब 8,300 करोड़ रुपये हो चुकी है।

छात्रों के लिए बड़ी सीख

अपूर्व श्रीवास्तव की यह कहानी सभी छात्रों को सिखाती है कि यदि आपके पास अच्छी शिक्षा की ताकत हो और आप अपने आस-पास की छोटी-छोटी समस्याओं को ध्यान से देखें, तो आप भी एक दिन बहुत बड़े मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।