कौन हैं Pronto वाली अंजलि सरदाना, बिना IIT IIM डिग्री के 23 की उम्र में खड़ी की 2000 करोड़ की कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अंजलि सरदाना ने प्रोन्टो कंपनी बनाई। सिर्फ 23 साल की उम्र में इस स्टार्टअप कंपनी को 2000 करोड़ का बना दिया। 2025 में यह कंपनी बनी। दो साल से भी कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Who is Anjali Sardana Pronto owner
अंजलि सरदाना

सिर्फ 23 साल की उम्र में एक ग्रेजुएट लड़की ने अपनी नई सोच और टैलेंट के दम पर एक 2000 करोड़ का स्टार्टअप खड़ा कर दिया है। नाम है अंजलि सरदाना। ये वो नाम है जो आज सफल इन्टरप्रिन्योर बनना चाह रहे लाखों युवाओं और महिलाओं को प्रेरित कर रहा है। बिना आईआईटी और आईआईएम टैग के अंजलि ने सिर्फ ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। अमेरिका में पली बढ़ी अंजलि की भारत में सफलता हर किसी को चौंका रही है। अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद नौकरी तलाशने की बजाय उन्होंने अपना रास्ता खुद चुना। करीब डेढ साल से भी कम समय में 2000 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी।

कामवालियों की समस्या को किया नोट, और आ गया आइडिया

अंजिल ने कॉले के दिनों के दौरान ही बिजनेस और इनवेस्टमेंट के खेल को समझा। कॉलेज और पैसे का गेम देखा। उन्होंने नोट किया कि घर के काम के लिए भरोसेमंद मदद और कामवालियों की समस्या रहती है। कभी काम वाली नहीं आती, कभी सही इंसान नहीं मिलता, इसी समस्या का हल बना प्रोन्टो। अंजिल ने 1 अप्रैल 2025 प्रोन्टो लॉन्च किया। यह एक ऐसा ऐप है जहां आप सफाई, बर्तन या कपड़े धोने, खाना बनाने, इस्त्री करने समेत दूसरे रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए ट्रेन्ड किए लोगों को बुक कर सकते हैं। लोकल हब के नेटवर्क के जरिए कई सेवाएं लगभग 10 मिनट में दी जाती हैं, जिससे स्पीड कंपनी की सर्विस का मुख्य हिस्सा बन गई है। इस प्लेटफॉर्म से लोगों को खासतौर पर महिलाओं को बड़ी तादाद में काम मिल रहा है। उन्हें ट्रेनिंग देकर स्किल्ड भी बनाया जा रहा है। कंपनी वर्कर्स को काम पर रखने, उनकी जांच-पड़ताल करने और उन्हें ट्रेनिंग देने के बाद तय शिफ्ट में काम सौंपती है।

अंजलि सरदाना कौन हैं?

सरदाना ने 2024 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बेन कैपिटल और 8VC जैसी वेंचर फर्मों में इन्वेस्टमेंट से जुड़े रोल में काम किया जिससे उन्हें स्टार्टअप और वेंचर इन्वेस्टमेंट का अनुभव मिला। यह अनुभव उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप में आने और ग्रेजुएशन के एक साल से भी कम समय में प्रोंटो लॉन्च करने से पहले मिला।

कॉलेज के दिनों में प्रोंटो का आइडिया डेवलप किया

सरदाना ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही प्रोंटो का आइडिया डेवलप करना शुरू कर दिया था। मार्च में उनकी रिसर्च में भारत के अनौपचारिक लेबर मार्केट और घरों व वर्कर्स को एक-दूसरे को भरोसे के साथ खोजने में आने वाली मुश्किलों का अध्ययन किया गया था। उन्होंने एक बड़ी कमी पहचानी- भारत में घर के कामों के लिए बड़ी संख्या के लोग होने के बावजूद जरूरत पड़ने पर भरोसेमंद घरेलू मदद न मिला।

आज कई शहरों में फैला स्टार्टअप, 2000 करोड़ रुपये की वेल्यू

स्टार्टअप की शुरुआत गुरुग्राम में एक हब और रोजाना लगभग 170 बुकिंग के साथ हुई थी। 2026 की शुरुआत तक प्रोंटो रोजाना 18000 से ज्यादा बुकिंग संभाल रहा था और दिल्ली-NCR, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई तक फैल चुका था। Tracxn के अनुसार जुलाई 2026 की शुरुआत में इसकी लेटेस्ट वैल्यूएशन लगभग $202 मिलियन (करीब 2000 करोड़ रुपये) थी।

क्या क्या मुश्किलें आईं, ऑफिस के फर्श पर सोए

- शुरुआत में अंजलि और उनकी 5 लोगों की युवा टीम गुड़गांव के हब में ही सोती और 24 घंटे काम संभालती थी। ये लोग ऑफिस के फर्श पर सो जाया करते थे।

- 24 घंटे बुकिंग चालू रखने के लिए वे रात भर जगते थे और बुकिंग आने पर सुरक्षा कैमरे के स्पीकर से चिल्लाकर साथियों को जगाते थे।

- काम करने वाले लोग पढ़े लिखे नहीं थे। इसकी कमी के कारण वे ऐप में लिखीं बातें और निर्देश पढ़ नहीं पाते थे। अंजलि की टीम को उन्हें रंगों और चित्रों के जरिए ऐप चलाना सिखाना पड़ता था।

- जब उनकी टीम के साथी गुड़गांव के झुग्गी इलाके में घरेलू सहायकों को जोड़ने गए, तो लोगों ने बात करने से मना कर दिया और उनके साथ लगभग मारपीट की नौबत आ गई थी।

परिवार ने रिजेक्ट कर दिया था आइडिया

अंजलि के माता-पिता दोनों उद्यमी हैं। जब अंजलि ने अपने पिता के सामने कंपनी का आइडिया रखा, तो उनके पिता ने इसे बेवकूफी भरा कहा और कहा कि वे इसे बनाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और अपने परिवार को बताए बिना ही सीड फंडिंग जुटाई तथा बैन कैपिटल की अपनी नौकरी छोड़ दी।

भारत में नेटवर्क और भरोसे की कमी

अमेरिका में पली-बढ़ी अंजलि को कंपनी शुरू करने से पहले भारत में रहने का कोई अनुभव नहीं था। उनके पास कोई आईआईटी / आईआईएम (IIT/IIM) का टैग नहीं था और उनके अमेरिकी कॉलेज को भारत में कोई नहीं जानता था, जिससे शुरुआत में लोगों का भरोसा जीतना बेहद कठिन था।

अंजिल इस कंपनी को वैश्विक स्तर की ट्रिलियन-डॉलर कंपनी बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कौन हैं प्रोन्टो वाली अंजलि सरदाना, 23 की उम्र में खड़ी की 2000 करोड़ की कंपनी