कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजित दिपके कितने पढ़े-लिखे हैं? NEET, CBSE और CUET के खिलाफ खोला मोर्चा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी को बनाने वाले शख्स का नाम अभिजीत दीपके है। अभिजीत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं और वो पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट इसके अलावा वो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजित दिपके कितने पढ़े-लिखे हैं? NEET, CBSE और CUET के खिलाफ खोला मोर्चा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजित दिपके इस वक्त सुर्खियों में हैं। क्योंकि वो आज भारत आ चुके हैं और दिल्ली के जंतर-मंत पर पर बड़ा प्रदर्शन की तैयारी में है। उनकी मांग नीट, सीयूईटी, CBSE और SSC GD जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीजेपी के फाउंडर अभीजित दिपके कितने पढ़े-लिखे हैं और उनका करियर बैकग्राउंड क्या है।

कौन है अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी को बनाने वाले शख्स का नाम अभिजीत दीपके है। अभिजीत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं और वो पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट (राजनीतिक संचार रणनीतिकार) हैं। इसके अलावा वो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

कहां से की है पढ़ाई-लिखाई

अभिजीत दीपके ने अपनी शुरुआती पढ़ाई छत्रपति संभाजीनगर से की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, हालांकि इसमें उनकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुणे से पत्राकरिता की डिग्री हासिल की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। अभी वो वे बोस्टन यूनिवर्सिटी (Boston University) से पब्लिक रिलेशंस (Public Relations - PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री पूरी कर रहे हैं।

दिपके का करियर

अभिजीत दिपके सिर्फ कंटेंट क्रिएटर नहीं हैं, बल्कि को राजनीतिक दुनिया में एक सुलझे हुए खिलाड़ी हैं। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की बंपर जीत के पीछे उनकी बड़ी भूमिका थीष वे ‘आप’ के यूथ-सेंट्रिक डिजिटल मीडिया कैंपेन के मुख्य रणनीतिकार थे।

यहां दी हैं अपनी सेवाएं

अभिजीत दिपके दिल्ली सरकार के साथ भी बहुत करीब से जुड़े रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बतौर ‘कम्युनिकेशन फेलो’ अपनी सेवाएं दीं। फिर वो दिल्ली के शिक्षा विभाग में ‘कम्युनिकेशन एडवाइजर’ (संचार सलाहकार) के रूप में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

क्या है सीजेपी की मांग

अभिजीत दिपके की पार्टी सीजेपी का मुख्य मांग है कि परीक्षा पेपर लीक और NEET विवाद की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। उन्होंने कहा, 'अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे, तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी।' बताते चलें कि अभिजीत दिपके ने इसी साल 16 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी। बेरोजगारी के मुद्दे पर तीखे कटाक्ष के रूप में शुरू हुए इस पेज को जनता का इतना भारी समर्थन मिला कि इसने मुख्यधारा की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।