भारत का 'Amla Capital' किसे कहा जाता है? इस शहर के नाम दर्ज है यह खास पहचान, जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप!

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

GK Quiz: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले को भारत की 'आंवला राजधानी' या 'सिटी ऑफ आंवला' कहा जाता है। यहां करीब 20 हजार हेक्टेयर में आंवले की खेती होती है और इसे GI टैग भी प्राप्त है।

Amla Capital of India
भारत का 'आंवला शहर' किसे कहा जाता है?

GK Quiz: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में हरे-पीले रंग के खट्टे-मीठे आंवले दिखने लगते हैं। सेहत के लिहाज से गुणकारी माना जाने वाला यह फल केवल अचार, मुरब्बे या च्यवनप्राश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के एक पूरे शहर की पहचान से जुड़ा हुआ है। क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को आंवला राजधानी कहा जाता है?

अगर आपका जवाब उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला है, तो आप बिल्कुल सही हैं। प्रतापगढ़ की पहचान आधिकारिक तौर पर 'सिटी ऑफ आंवला' के रूप में बनी हुई है और इसे यह पहचान अपने विशाल बागानों और आंवला बेस्ड इंडस्ट्री के कारण मिली है।

देश के कुल उत्पादन का 60% हिस्सा उत्तर प्रदेश में

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आंवला उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल आंवला उत्पादन में लगभग 60 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। इसमें भी सबसे बड़ा योगदान प्रतापगढ़ जिले का है। प्रतापगढ़ में लगभग 20,000 हेक्टेयर जमीन पर आंवले के हरे-भरे बाग फैले हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत प्रतापगढ़ जिले का मुख्य उत्पाद भी आंवले को ही चुना गया है।

सिर्फ फल नहीं, बनाए जाते हैं दर्जनों प्रॉडक्ट्स

प्रतापगढ़ के किसानों और स्थानीय कारोबारियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे सिर्फ कच्चा आंवला बेचने तक सीमित नहीं हैं। यहां आंवले से कई तरह का खाने का सामान तैयार किया जाता है।

स्वादिष्ट उत्पाद: आंवला कैंडी, मुरब्बा, चटपटा अचार, पाचक लड्डू और शुद्ध जूस।

सेहत व औषधि: सुखाया हुआ आंवला पाउडर और आयुर्वेदिक उत्पाद।

प्रोसेस होने के कारण आंवला पूरे साल खराब नहीं होता और स्थानीय लोगों को रोजगार व कमाई के नए अवसर मिलते हैं।

मार्च 2023 में मिला GI टैग

प्रतापगढ़ के आंवले को मार्च 2023 में आधिकारिक तौर पर जीआई टैग (GI Tag) दिया गया था। जीआई टैग मिलने से इस विशेष भौगोलिक क्षेत्र में उगने वाले आंवले को बाजार में अपनी अलग पहचान मिली है। यहां जिले में 100 से अधिक प्रोसेसिंग यूनिट्स और महिला स्वयं सहायता समूह काम करते हैं, जो आंवला उत्पादों के निर्माण में लगे हुए हैं। छात्रों के लिए यह सामान्य ज्ञान न सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से जरूरी नहीं है, बल्कि यह बताता है कि लोकल खेती से कैसे आप अपने करियर में शानदार ग्रोथ पा सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़भारत का 'Amla Capital' किसे कहा जाता है? जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप!