CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? कहां और कैसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, जिसमें एक मुख्य परीक्षा और दूसरी अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा शामिल है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? कहां और कैसे करें चेक

सीबीएसई के कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हे हैं। हालांकि अभी तक सीबीएसई की ओर से रिजल्ट घोषित करने की ऑफिशियल डेट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट जून 2026 में जारी किया जाएगा। बता दें कि इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, जिसमें एक मुख्य परीक्षा और दूसरी अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा शामिल है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि सीबीएसई ने दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई 2026 के बीच किया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, कक्षा 10 के छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर दिया गया। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, 2025 परीक्षा चक्र में ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में आए छात्रों को भी मई 2026 में आयोजित इस दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपने CBSE कक्षा 10 परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम UMANG ऐप और DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि मुख्य बोर्ड परीक्षा का प्रदर्शन (मार्कशीट) DigiLocker ऐप पर उपलब्ध है। कक्षा 11 में प्रवेश के लिए छात्र DigiLocker की मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पासिंग सर्टिफिकेट और मेरिट सर्टिफिकेट दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे।

कैसे करें चेक

रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद रोल नंबर और एडमिट कार्ड पर मौजूद दूसरे जरूरी क्रेडेंशियल्स डालकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। बता दें कि घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स जारी होने तक प्रोविजनल स्कोरकार्ड के तौर पर काम करेगी।

16 अप्रैल को आया था रिजल्ट

सीबीएसई ने कक्षा 10 की मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम 16 अप्रैल 2026 को घोषित किया था। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.60% दर्ज किया गया।

दूसरे बोर्ड एग्‍जाम के लिए हुए 6.7 लाख रज‍िस्‍ट्रेशन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 6.7 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें बड़ी संख्या उन विद्यार्थियों की थी, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के उद्देश्य से परीक्षा दी। वहीं, कई छात्र कम्पार्टमेंट श्रेणी के तहत भी शामिल हुए। इसके अलावा, कुछ अभ्यर्थियों ने स्कोर सुधारने और कम्पार्टमेंट परीक्षा देने, दोनों उद्देश्यों के लिए इस अवसर का लाभ उठाया।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।