CBSE Class 10 Date sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं का डेटशीट कब होगा जारी? जानें क्या है अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भले की सीबीएसई ने अभी तक 2027 एग्जाम के लिए टाइमटेबल जारी नहीं किया है, लेकिन राज्य के बोर्ड की ओर से परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है।

When will the CBSE Class 10 date sheet 2027 be released know exam date time table
सीबीएसई 10वीं एग्जाम 2027 अपडेट

अगर आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड के छात्र हैं और साल 2027 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो यह आपके लिए है। क्योंकि इन छात्रों को अपने बोर्ड एग्जाम के टाइमटेबल का इंतजार है। हालांकि सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा 2027 का ऑफिशियल टाइमटेबल नहीं जारी किया है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड नवंबर या दिसंबर 2026 में परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाई रहनी होगी।

अगर टाइमटेबल जारी होता है, तो इसके बाद छात्र विषयवार परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकेंगे। फिलहाल, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपनी तैयारी में पूरी तरह ध्यान लगाएं और फर्जी डेटशीट पर कोई भरोसा ना करें।

फरवरी से मार्च 2027 के बीच हो सकती हैं परीक्षाएं

वहीं, परीक्षा की बात करें, तो CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2027 में फरवरी से मार्च के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने तारीख की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि बोर्ड फाइनल डेटशीट जारी करने से पहले परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी करेगी, जो सितंबर के आखिरी या अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती सकती है। इसके बाद बोर्ड फाइनल डेटशीट जारी करेगा। छात्रों को बता दें कि डेटशीट जारी होने के बाद छात्र उसमें अपने सभी विषयों की परीक्षा तारीख, परीक्षा का समय और बोर्ड की ओर से दिए गए अन्य जरूरी निर्देश देख सकेंगे। यह पीडीएफ में जारी किया जाएगा, जिसको छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ राज्य बोर्डों ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

भले की सीबीएसई ने अभी तक 2027 एग्जाम के लिए टाइमटेबल जारी नहीं किया है, लेकिन राज्य के बोर्ड की ओर से परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। इसमें से है गोवा और मध्य प्रदेश बोर्ड। जी हां, गोवा बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 को SSC परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी किया था। इसके अनुसार, गोवा में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 10 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, मध्य प्रदेश बोर्ड यानी एमपी बोर्ड ने 13 अगस्त 2026 को कक्षा 10वीं की परीक्षा का टाइमटेबल जारी किया था। एमपी बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

पिछले साल कब जारी हुआ था एग्जाम डेटशीट

पिछले सत्र यानी 2026 बोर्ड एग्जाम के लिए सीबीएसई ने अक्टूबर के आखिर में टाइमटेबल जारी किया था। बता दें कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चली थीं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीबीएसई कक्षा 10वीं का डेटशीट कब होगा जारी? जानें क्या है अपडेट