Hindi Newsकरियर न्यूज़What is the difference between Indian Navy and Merchant Navy how to make a career as a 12th pass
इंडियन नेवी से कैसे अलग है मर्चेंट नेवी, 12वीं पास कैसे बनाएं करियर, जानें एक्सपर्ट से

इंडियन नेवी से कैसे अलग है मर्चेंट नेवी, 12वीं पास कैसे बनाएं करियर, जानें एक्सपर्ट से

संक्षेप:

Career in Merchant Navy : मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए पीसीएम से 10+2 करना, अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होना तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। विजन भी 6/6 होना जरूरी है।

Dec 04, 2025 09:58 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, आशीष आदर्श, नई दिल्ली, करियर काउंसलर
share Share
Follow Us on

मर्चेंट नेवी भारतीय नौसेना से किस प्रकार भिन्न है, इसमें कैसे करियर बना सकते हैं, इस सवाल पर करियर काउंसलर आशीष आदर्श कहते हैं कि मर्चेंट नेवी के अंतर्गत समुद्र के रास्ते बड़े जहाजों के माध्यम से तेल, गैस, कंटेनर, कोयला, अनाज और अन्य माल दुनिया भर में पहुंचाया जाता है। यह भारतीय नौसेना से अलग है। भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा और युद्ध से जुड़ा काम करती है, जबकि मर्चेंट नेवी पूरी तरह कमर्शियल और व्यापार से संबंधित माल ढुलाई करती है। मर्चेंट नेवी में तीन मुख्य विभाग होते हैं : डेक विभाग, जिसका काम है जहाज को सुरक्षित रास्ते से ले जाना, समुद्री परिस्थितियों को समझना आदि। इस विभाग में आप जिन पदों पर काम करते हैं, उनमें डेक कैडेट, थर्ड ऑफिसर, सेकंड ऑफिसर, चीफ ऑफिसर या कैप्टन हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरा है इंजन विभाग, जो जहाज के इंजन, मशीनों और तकनीकी उपकरणों की देखरेख करता है। नियुक्ति इस विभाग में होती है, तो आप जिन पदों पर काम करते हैं, उनमें इंजन कैडेट, फोर्थ इंजीनियर, थर्ड इंजीनियर, सेकंड इंजीनियर या चीफ इंजीनियर हो सकता है। तीसरा सर्विस या केटरिंग विभाग होता है, जो खानपान, स्टोर मैनेजमेंट और क्रू की दूसरी जरूरतों को संभालता है। इसमें स्टुअर्ड, कुक जैसे लोग काम करते हैं।

मर्चेंट नेवी में कैसे पाएं एंट्री

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए पीसीएम से 10+2 करना, अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होना तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। विजन भी 6/6 होना जरूरी है। भारत में मर्चेंट नेवी पाठ्यक्रमों के लिए एक विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है - इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी। यह यूनिवर्सिटी मर्चेंट नेवी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आईएमयू-सीईटी का आयोजन करती है। परीक्षा में अच्छे स्कोर पाने वाले छात्रों को 3 वर्षीय बीएससी इन नॉटिकल साइंस या 4 वर्षीय बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला दिया जाता है। बीएससी इन नॉटिकल साइंस में नेविगेशन, जहाज संचालन, मौसम, समुद्री कानून, सुरक्षा जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है। कोर्स पूरा होने पर आप डेक कैडेट बनते हैं।

वहीं, बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग जहाज के इंजन और मशीनरी से जुड़ा कोर्स है। इसके बाद इंजन कैडेट के रूप में जॉइनिंग मिलती है। ध्यान रहे, इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद भी शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखना जरूरी होता है। विशेष जानकारी के लिए वेबसाइट imu.edu.in देखें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।