सीडीएस एग्जाम में ओटीए और आईएमए में क्या होता है अंतर? जानें कैसे बनते हैं सेना में अफसर

लाइव हिन्दुस्तान
share

लिखित परीक्षा की बात करें, तो इसमें दो सेक्टर्स आते हैं, आईएमए और ओटीए। आईएमए की बात करें, तो इसमें 3 पेपर देने पड़ेगे। इसमें इंग्लिश, जीएस और मैथ। लेकिन अगर आपर ओटीए के लिए जा रहे हैं, तो इसमें केवल इंग्लिश और जीएस देना पड़ेगा

What is difference between OTA and IMA in CDS exam how to become officer in Army
ओटीए और आईएमए में क्या फर्क?

अगर आप ग्रेजएशन की पढ़ाई पढ़ रहे हैं या ग्रेजुएट हो चुके हैं और आर्मी में अफसर बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय थल सेना, वायु सेना और भारतीय नौसेना में अफसर बनने के लिए देश में दो प्रमुख परीक्षाएं होती हैं। पहली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए और दूसरी संयुक्त रक्षा सेवा यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS)। लेकिन आज हम बता करेंगे सीडीएस की, क्योंकि ग्रेजुएशन के बाद इसके जरिए सेना में अफसर बना जा सकता है। सीडीएस से जुड़े लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे कि सीडीएस के जरिए सेना में अफसर कैसे बनते हैं। इसका सिलेक्शन प्रोसेस क्या होता है और एग्जाम कौन आयोजित करता है। साथ ही ये भी बहुत कम लोगों को पता होता है कि कब-कब सीडीएस परीक्षा का एग्जाम होता है? चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इन्हीं सवालों के जवाब देकर आपकी जिज्ञासा को खत्म करने का प्रयास करेंगे।

सीडीएस क्या होता है?

सीडीएस यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विस। जैसा कि पहले ही बताया कि अगर आप ग्रेजुएशन के बाद आर्मी में अफसर बनना चाहते हैं, तो आपको सीडीएस की परीक्षा देनी होगी। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी सीडीएस का एग्जाम आयोजित कराता है। इसकी परीक्षा साल में दो बार होती है। इसके माध्यम से कोई भी नौजवान तीनों सेना यानी जल, थल और वायु के अधिकारी बन सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के बाद नियुक्ति दी जाती है।

ओटीए और आईएमए में फर्क

बता दें कि सीडीएस के आधार पर इंडियन नेवल अकैडमी यानी आईएनए, एयर फोर्स अकैडमी यानी एएफए, इंडियन मिलिट्री अकैडमी यानी आईएमए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी यानी ओटीए में दाखिला होता है। ओटीए में अधिकारियों को शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है जबकि आईएमए में परमानेंट कमिशन के लिए। ओटीए में सिर्फ 14 सालों के लिए जॉब होती है। जबकि पर्मानेंट सर्विस कमीशन में 54 साल की नौकरी।

सीडीएस के लिए योग्यता

सीडीएस बनने के लिए जरूरी है कि आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हों। वहीं, नौसेना में जाना चाहते हैं तो केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स के साथ बीएससी या फिर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वायु सेना के लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स जरूरी है। इसके अलावा ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या फिर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

सीडीएस के लिए आयु सीमा

सीडीएस के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी अकेदमी ज्वाइन करने वाले हो। जैसे- इंडियन मिलिट्री अकेडमी यानी आईएमए और इंडियन नेवल अकेडमी यानी (IMA) ज्वाइन करना चाहते हैं, तो इसके लिए 19 से 24 साल तक आयु सीमा निर्धारित है। वहीं, एयरफोर्स एकेडमी के लिए 20 से 24 साल और ओटीए के लिए 19 से 25 साल तक आयु होनी चाहिए। बता दें कि ओटीए शॉर्ट सर्विस कमीशन देता है और बाकी पर्मानेंट कमीशन ऑफर करता है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

सीडीए भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। इसके लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

लिखित परीक्षा से जुड़ी खास बातें

लिखित परीक्षा की बात करें, तो इसमें दो सेक्टर्स आते हैं, आईएमए और ओटीए। आईएमए की बात करें, तो इसमें 3 पेपर देने पड़ेगे। इसमें इंग्लिश, जीएस और मैथ। लेकिन अगर आपर ओटीए के लिए जा रहे हैं, तो इसमें केवल इंग्लिश और जीएस देना पड़ेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि ओटीए में पुरुष और महिला दोनों अप्लीकेबल होते हैं, जबकि आईएमए में केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।

इंग्लिश

इंग्लिश सेक्शन में उम्मीदवारों की समझ कौशल, शब्दावली और ग्रामर संबंधी नॉलेज का परीक्षण किया जाता है।

गणित-

1. अंकगणित

2. बीजगणित

3. त्रिकोणमिति

4. ज्यामिति

5. माप

6. सांख्यिकी

जनरल नॉलेज-

जनरल नॉलेज (जीके) सेक्शन में अभ्यर्थियों की करेंट अफेयर्स और बेसिक साइंटिफिक प्रिंसिपल के बारे में जागरूकता का आकलन किया जाता है। इसमें अभ्यर्थियों से भारतीय इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, इकोनॉमिक्स, भूगोल, पर्यावरण, जनरल साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी), करेंट अफेयर्स और रक्षा संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे।

सीडीएस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश की लिखित परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है-

इंग्लिश- परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी।

जनरल नॉलेज- परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी।

एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स- परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी।

ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी में प्रवेश के लिए

इंग्लिश-परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी।

जनरल नॉलेज- परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी।

लिखित परीक्षा में हर सेक्शन के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी। वहीं परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर देने के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार ऑप्शन दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए जिनका उम्मीदवारों की ओर से गलत उत्तर दिया गया है। उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई यानी 0.33) अंक काट लिया जाएगा।

ग्रेड ए के पद पर होती है नियुक्ति

इनकी ट्रेनिंग इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में होती है। जब आप इसकी ट्रेनिंग कंप्लीट कर लेंगे, तो आप इंडियन गर्वनमेंट में ग्रेड ए ऑफिसर के पद पर नियुक्त हो जाओगे। अगर आर्मी की बात करें, तो आर्मी में जो पहली रैंक होती है, वो लेफ्टिनेंट की होती है। वहीं, एयरफोर्स में बोलते हैं फ्लाइंग ऑफिसर और नेवी में बोलेते हैं सब लेफ्टिनेंट। ये तीनों ही बराबर के रैंक होते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीडीएस एग्जाम में ओटीए और आईएमए में क्या होता है अंतर? जानें कैसे बनते हैं अफसर