
WB NEET PG counselling 2025: पश्चिम बंगाल नीट पीजी राउंड 2 का अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, 839 उम्मीदवारों को मिली सीटें
West Bengal NEET PG counselling 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने 24 दिसंबर 2025 को नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
West Bengal NEET PG counselling 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने 24 दिसंबर 2025 को नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलाइज्ड कोर्सेज (MD/MS/DNB) के लिए एडमिशन प्रक्रिया तेज हो गई है।
WB NEET UG seat allotment result 2025 Round 2 Direct Link
839 उम्मीदवारों को आवंटित हुई सीटें
इस बार दूसरे राउंड में कुल 839 उम्मीदवारों को सफलतापूर्वक सीटें आवंटित की गई हैं।ओपन कोटा में 556 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई है। प्राइवेट मैनेजमेंट कोटा में 148 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई है। इन-सर्विस कोटा में 132 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई है। NRI कोटा में 3 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई है।उम्मीदवारों के बीच MD जनरल मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक्स सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरे हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें -
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग के इस शेड्यूल को फॉलो करें:
सीट अलॉटमेंट परिणाम की घोषणा: 24 दिसंबर 2025
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना: 24 दिसंबर से शुरू
कॉलेजों में फिजिकल रिपोर्टिंग: 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025
मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन (संभावित): 31 दिसंबर 2025 से
रिपोर्टिंग के नियम और जरूरी डॉक्यूमेंट-
जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें 26 से 30 दिसंबर के बीच आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। रिपोर्टिंग का समय आमतौर पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा।
साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट-
नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड।
प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ)।
एमबीबीएस डिग्री और सभी प्रोफेशनल मार्कशीट।
इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र।
पश्चिम बंगाल का अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
पहचान पत्र (आधार/पैन/पासपोर्ट)।
जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
ध्यान देने वाली बात
राउंड 2 में आवंटित सीट पर शामिल होना अनिवार्य होता है क्योंकि इसमें 'फ्री एग्जिट' का विकल्प नहीं मिलता। यदि कोई उम्मीदवार आवंटित सीट नहीं लेता है, तो उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी wbmcc.nic.in पर जा सकते हैं।





