बंगाल में मदरसा सर्विस कमीशन की विदाई की तैयारी, अब कहां से होगी मदरसा शिक्षकों की भर्ती; जानें पूरी बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसा सर्विस कमीशन को खत्म कर स्कूल सर्विस कमीशन में मिलाने की प्रक्रिया शुरू की। अब मदरसा शिक्षकों की भर्ती भी इसी एक आयोग से होगी।

west bengal madrasah service commission merger wbssc teacher recruitment
मदरसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बंगाल के मदरसों में अब मास्टर उसी दरवाजे से आएंगे जिससे स्कूलों में आते हैं। राज्य सरकार ने मदरसा सर्विस कमीशन को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे अब पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन यानी डब्ल्यूबीएसएससी में मिलाया जाएगा। गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल की कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। लेकिन बात अभी पूरी नहीं हुई है। इसे जमीन पर उतारने के लिए कानून में बदलाव करना होगा। मंगलवार शाम एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी यही बात कही। उन्होंने कहा कि मदरसा सर्विस कमीशन खत्म किया जाएगा और अब यह डब्ल्यूबीएसएससी में मिल जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक विधानसभा में दो अलग विधेयक आ सकते हैं। एक विधेयक पश्चिम बंगाल मदरसा सर्विस कमीशन कानून को रद्द करने के लिए होगा। दूसरा डब्ल्यूबीएसएससी कानून में संशोधन के लिए। यानी पुरानी व्यवस्था की विदाई और नई व्यवस्था का रास्ता दोनों साथ तैयार होंगे। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बिनोद कुमार ने पीटीआई से कहा कि इस बारे में इसी साल कुछ न कुछ हो जाएगा। उनके मुताबिक विधेयक विधानसभा से पास होने के बाद राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए जाएंगे। राज्यपाल की मुहर लगते ही गजट अधिसूचना जारी होगी।

डब्ल्यूबीएसएस के दायरे में मदरसों के शिक्षक

कुमार ने साफ किया कि मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती अब डब्ल्यूबीएसएससी के दायरे में आएगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार शिक्षक भर्ती को आसान बनाना चाहती है और पूरे सिस्टम में एकरूपता लाना चाहती है। डब्ल्यूबीएसएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कानून में जरूरी बदलाव अधिसूचित होने के बाद ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती संशोधित कानून और उसके तहत बनने वाले नियमों के हिसाब से होगी। यानी तब तक इंतजार करना पड़ेगा।

मदरसा सर्विस कमीशन को करीब डेढ़ दशक पहले एक अलग कानून के जरिए बनाया गया था। इसका काम राज्य के 614 मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती करना था। अब तक यही आयोग यह जिम्मेदारी निभाता आया है। कुछ रिपोर्टों में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतों का भी जिक्र है। हालांकि सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में बस एकरूपता और सरलता की बात कही है। राज्य के मंत्री क्षुदिराम टुडू ने बताया कि विलय के बाद मदरसा शिक्षकों के चयन का तरीका तय करने के लिए सरकार भर्ती नियम बनाएगी या मौजूदा नियमों में बदलाव करेगी। चयन कैसे होगा और परीक्षा का ढांचा क्या रहेगा यह सब इन्हीं नियमों में साफ होगा।

अब विधानसभा तय करेगी आगे की तस्वीर

मदरसा शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह खबर अहम है। अब उन्हें अलग आयोग की जगह एक ही आयोग की भर्ती का इंतजार करना होगा। भर्ती की तारीख और पात्रता जैसी बातें नए नियम आने के बाद ही साफ होंगी। तब तक उम्मीदवारों को सरकारी अधिसूचना पर नजर रखनी चाहिए। आगे की तस्वीर अब विधानसभा में तय होगी। विधेयक कब आते हैं और सदन में उन पर क्या बहस होती है इस पर सबकी नजर रहेगी। मदरसा शिक्षा बंगाल में हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रही है। ऐसे में इस फैसले पर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रियाएं आना तय माना जा रहा है। फिलहाल इतना साफ है कि कानून बदलेगा तभी नियुक्तियां होंगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बंगाल में मदरसा सर्विस कमीशन की विदाई की तैयारी, अब कहां से होगी भर्ती