West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट कल wbresults.nic.in पर होगा जारी

West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 कल 8 मई को सुबह 9.30 बजे घोषित होगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट कल wbresults.nic.in पर होगा जारी

West Bengal Class 10 Result

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 कल 8 मई को सुबह 9.30 बजे घोषित होगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पिछले वर्ष यानी 2025 में माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 2 मई को जारी किया गया था। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। नतीजे रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

West Bengal Madhyamik Result 2026 कैसे चेक करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध WBBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

स्टेप 4: West Bengal 10th Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: अपनी मार्कशीट देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 6: इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

West Bengal 10th Result 2026 LIVE: पिछले वर्षों में 83% से ऊपर रहा पास प्रतिशत, इस बार भी उम्मीदें बढ़ीं

पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ वर्षों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। WB Madhyamik परीक्षा का पास प्रतिशत हाल के वर्षों में 83 फीसदी से ऊपर बना हुआ है। साल 2025 में कुल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 83.61% रहा था। खास बात यह रही कि दोनों वर्षों में बोर्ड ने 2 मई को ही 10वीं के नतीजे घोषित किए थे। ऐसे में इस बार भी छात्रों को मई महीने में रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।

Share

West Bengal 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन रिजल्ट के बाद स्कूलों में मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

WB Madhyamik Result 2026 ऑनलाइन जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल के स्कूलों में कुछ दिनों के भीतर छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट बांटे जाने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित स्कूलों के संपर्क में बने रहें, ताकि मार्कशीट वितरण की तारीख और हायर सेकेंडरी एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी समय पर मिल सके। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद ओरिजिनल दस्तावेज आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

Share

West Bengal 10th Result 2026 LIVE: लाइव हिन्दुस्तान से ऐसे चेक करें रिजल्ट

West Bengal 10th Result 2026 LIVE: अगर छात्र Live Hindustan के जरिए अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो उन्हें कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले Live Hindustan की वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं जहां बोर्ड रिजल्ट का सेक्शन दिखाई देगा। वहां क्लिक करने पर आपको पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट का मिलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें। अब अपना डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव किया जा सकता है।

Share

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) का विकल्प भी दिया जाएगा। वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें एक और मौका मिल सके।

Share

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल 10वीं का पासिंग मार्क्स नियम

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जो कि 800 में से 272 अंकों के बराबर है और इसके साथ ही उन्हें प्रत्येक विषय में भी अलग से उत्तीर्ण होना होगा।

Share

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध WBBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

स्टेप 4: West Bengal 10th Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: अपनी मार्कशीट देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 6: इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Share

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: 9.71 लाख उम्मीदवारों को 10वीं रिजल्ट का इंतजार

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: इस वर्ष राज्य भर में 2,682 केंद्रों पर लगभग 9.71 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें से 5,44,606 छात्राएं, 4,26,733 छात्र और एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर श्रेणी में पंजीकृत थे।

Share

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं

WBBSE Madhyamik Result 2026 Live: आजकल डिजिटल इंडिया के दौर में आपको अपनी हार्ड कॉपी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप डिजिलॉकर के जरिए अपनी असली डिजिटल मार्कशीट तुरंत पा सकते हैं:

1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।

4. वहां आपको WB Madhyamik का विकल्प चुनना होगा।

5. इसके बाद Madhyamik पर क्लिक करें।

6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।

7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरWest Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट कल wbresults.nic.in पर होगा जारी