WBJEE Result 2026 OUT, Direct Link: डब्ल्यूबीजेईई 2026 रिजल्ट wbjeeb.nic.in पर जारी, शास्वत बनर्जी ने किया टॉप

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WBJEE Result 2026 Link: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शास्वत बनर्जी ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रैंक कार्ड देख सकते हैं।

WBJEE Result

WBJEE Result 2026 Direct Link: पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में दाखिले की राह देख रहे हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने डब्ल्यूबीजेईई (WBJEE 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी करने के साथ ही रैंक कार्ड डाउनलोड करने का समय भी साझा कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in या wbresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक करें।

शास्वत बनर्जी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

इस साल की परीक्षा में शास्वत बनर्जी ने जनरल मेरिट रैंक (GMR) लिस्ट में पहला स्थान हासिल करके बाजी मारी है। शास्वत ने राजस्थान के कोटा स्थित नालंदा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया है। टॉपर्स की इस रेस में दूसरे स्थान पर विवेकानंद मिशन स्कूल (जोका) के सौरिद्ध मंडल रहे, जबकि तीसरा स्थान रानीगंज के रहने वाले और पूर्वी इंटरनेशनल स्कूल (दुर्गापुर) के छात्र उमंग भूत ने हासिल किया। चौथे स्थान पर न्यूटाउन के राहुल कोनार रहे।

शानदार रहा इस साल का उत्तीर्ण प्रतिशत

इस साल पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा के लिए कुल 94,901 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 92,753 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.74% रहा है। सफल होने वाले उम्मीदवारों में 66,383 पुरुष छात्र और 26,368 महिला छात्राएं शामिल हैं, जबकि तीसरे लिंग (थर्ड जेंडर) के भी दो उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है।

रैंक कार्ड और काउंसलिंग की महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि छात्र आज शाम 4:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह रैंक कार्ड भविष्य में काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट के समय सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में खाली सीटों की डिटेल्स मिलते ही काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार कर लिया जाएगा।

WBJEE Result 2026 Link

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in या wbresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "WBJEE 2026 Rank Card" या रिजल्ट से जुड़े सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  4. डिटेल्स भरने के बाद 'Sign In' या सबमिट बटन पर क्लिक करें।आपका स्कोर और रैंक स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।