WBCHSE West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट जारी, CM शुभेंदु अधिकारी ने टॉपरों को फोन कर दी बधाई

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

WBCHSE West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं (उच्च माध्यमिक) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के टॉपरों से वीडियो कॉल और फोन के माध्यम से बातचीत की। 

WBCHSE West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट जारी, CM शुभेंदु अधिकारी ने टॉपरों को फोन कर दी बधाई

WBCHSE West Bengal HS 12th Result 2026, Wbchse.wb.gov.in: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने गुरुवार, 14 मई 2026 को कक्षा 12वीं (उच्च माध्यमिक) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 91.23% छात्र सफल रहे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के टॉपरों से वीडियो कॉल और फोन के माध्यम से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टॉपरों की सफलता: अद्रितो पॉल ने किया राज्य टॉप

इस साल की मेरिट लिस्ट में अद्रितो पॉल ने 500 में से 496 अंक (99.2%) प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। अद्रितो, नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन विद्यालय के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें 'गो अहेड' (आगे बढ़ो) कहकर प्रोत्साहित किया। अद्रितो ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। वे भविष्य में एस्ट्रोनॉमी में रिसर्च करना चाहते हैं।

वहीं, हुगली जिले की मेघा मजूमदार ने 492 अंक (98.4%) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है और वे इस साल की महिला टॉपर बनकर उभरी हैं। मुख्यमंत्री ने मेघा से भी बातचीत की और कहा, “पूरे पश्चिम बंगाल को आप पर गर्व है। आप पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।”

रिजल्ट के मुख्य आंकड़े

पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा है, वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा 92.47% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 89.79% रहा है। इस बार मेरिट लिस्ट के टॉप-10 स्थानों पर कुल 64 छात्रों ने जगह बनाई है, जिनमें 56 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला पूर्वी मेदिनीपुर 95.74% पास दर के साथ राज्य में टॉप पर रहा है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

जो छात्र अपनी मार्कशीट देखना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं:

wbresults.nic.in

wbchse.wb.gov.in

DigiLocker

मुख्यमंत्री का संदेश और भविष्य की राह

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टॉपरों के माता-पिता से भी बात की। अद्रितो के पिता ने मुख्यमंत्री से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में और सुधार करने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार हर पहलू पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सफल छात्र राज्य का भविष्य हैं और सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।