पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यम रिजल्ट 2026 जारी, 86 फीसदी से ज्यादा छात्र पास, यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
WB Madhyamik Result 2026 जारी हो गया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी WBBSE ने आखिरकार माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यहां देखें पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक का रिजल्ट। लंबे इंतजार के बाद अब 9 लाख से ज्यादा छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर बताया जा रहा है। बोर्ड ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट से जुड़े अहम आंकड़े जारी किए। इसी दौरान कुल पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और जिलावार प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की गई। इस साल कुल पास प्रतिशत 86 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज किया गया है, जिसे पिछले साल की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।
फरवरी में हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 का आयोजन 10 फरवरी से 22 फरवरी के बीच किया गया था। परीक्षा राज्यभर के कई केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
लाइव हिन्दुस्तान से ऐसे चेक करें रिजल्ट
अगर छात्र Live Hindustan के जरिए अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो उन्हें कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले Live Hindustan की वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं जहां बोर्ड रिजल्ट का सेक्शन दिखाई देगा। वहां क्लिक करने पर आपको पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट का मिलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें। अब अपना डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव किया जा सकता है।
ऐसे चेक करें WB Madhyamik Result 2026
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन बहुत आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. होमपेज पर WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
3. अब रोल नंबर और जन्मतिथि भरें
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा
5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें
ऑनलाइन मार्कशीट फिलहाल होगी अस्थायी
बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट अस्थायी होगी। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में उनके स्कूलों के जरिए दिए जाएंगे।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
जिन छात्रों को वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से इसके लिए अलग सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
वेबसाइट पर एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक
रिजल्ट जारी होते ही wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया। छात्र अब बिना किसी देरी के अपना स्कोर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


