WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 8 मई को, यहां कर सकेंगे चेक

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

WBBSE Madhyamik Result 2026 Date : पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 8 मई को घोषित होगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 8 मई को, यहां कर सकेंगे चेक

WBBSE Madhyamik Result 2026 Date : पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 8 मई को घोषित होगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पिछले वर्ष यानी 2025 में माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 2 मई को जारी किया गया था। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। नतीजे रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

West Bengal Madhyamik Result 2026 कैसे चेक करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध WBBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

स्टेप 4: West Bengal 10th Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: अपनी मार्कशीट देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 6: इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इस वर्ष राज्य भर में 2,682 केंद्रों पर लगभग 9.71 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें से 5,44,606 छात्राएं, 4,26,733 छात्र और एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर श्रेणी में पंजीकृत थे।

डिजिलॉकर (DigiLocker) से डिजिटल मार्कशीट कैसे पाएं

WB 10th Result 2026 : आजकल डिजिटल इंडिया के दौर में आपको अपनी हार्ड कॉपी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप डिजिलॉकर के जरिए अपनी असली डिजिटल मार्कशीट तुरंत पा सकते हैं:

1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।

4. वहां आपको WB Madhyamik का विकल्प चुनना होगा।

5. इसके बाद Madhyamik पर क्लिक करें।

6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।

7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।