पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं में 99.71% के साथ अभिरूप बने टॉपर, टॉप 10 में 131 छात्र

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WB Madhyamik Result 2026 जारी हो गया है। अभिरूप भद्र ने 99.71% के साथ टॉप किया, जबकि प्रियतोष मुखर्जी दूसरे स्थान पर रहे। उत्तर दिनाजपुर के 14 छात्र टॉप 10 में शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं में 99.71% के साथ अभिरूप बने टॉपर, टॉप 10 में 131 छात्र

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आखिरकार WB Madhyamik Result 2026 जारी कर दिया गया है। यहां देखें रिजल्ट। करीब 9 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। सुबह 9:30 बजे बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी साझा की गई, जिसके बाद 10:30 बजे से छात्रों के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया। इस बार पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में अभिरूप भद्र ने पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर दिनाजपुर के सरदा विद्यामंदिर स्कूल के छात्र अभिरूप ने 99.71 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया। पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2026 में प्रियतोष मुखर्जी ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 99.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और राज्य के टॉप छात्रों में अपनी जगह बनाई।

यहां पढ़ें - पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर लाइव अपडेट्स

टॉप 10 में 131 छात्रों ने बनाई जगह

इस बार टॉप रैंकिंग में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक मेरिट लिस्ट के मुताबिक तीसरा स्थान संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने हासिल किया है, जिनमें अंकन कुमार जना और मैनाक मंडल का नाम शामिल है। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में कुल 131 छात्रों ने टॉप 10 रैंक में जगह बनाई है। यह आंकड़ा बताता है कि इस बार परीक्षा में प्रतिस्पर्धा कितनी ज्यादा रही। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कई छात्रों के अंक लगभग बराबर रहे, जिसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी टॉप रैंक सूची में शामिल हुए।

रैंक 1 और रैंक 10 के बीच बेहद कम अंतर

इस बार का रिजल्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पहले और दसवें स्थान के बीच बहुत कम अंतर देखने को मिला। जहां रैंक 1 छात्र ने 99.71 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं रैंक 10 पर रहने वाले छात्र का स्कोर 98.29 प्रतिशत रहा।

उत्तर दिनाजपुर का शानदार प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट 2026 में उत्तर दिनाजपुर जिले का दबदबा साफ दिखाई दिया। जिले के कुल 14 छात्रों ने टॉप 10 सूची में जगह बनाई, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। जिले के प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित किया कि यहां के स्कूल लगातार बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं।

ऐसे चेक करें WB Madhyamik Result 2026

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट फिलहाल अस्थायी होगी। मूल अंकपत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को दिए जाएंगे।

इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने इसके लिए अलग से सुविधा उपलब्ध कराई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।