WB HS Result 2026 Toppers List : पश्चिम बंगाल 12वीं में अद्रितो पाल ने किया स्टेट टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
WB HS Result 2026 Toppers List : पश्चिम बंगाल एचएस रिजल्ट 2026 घोषित हो गया है। अद्रितो पाल टॉपर बने हैं। इस साल 91.23% पासिंग दर्ज हुई और छात्राओं की संख्या व प्रदर्शन दोनों में बढ़त देखने को मिली।
WB HS Result 2026 Toppers List : पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम आज यानी 14 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। यहां देखें - बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, लाखों छात्रों के बीच उत्साह और राहत का माहौल देखने को मिला। छात्र अब अपने अंकों को आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं। इस बार अद्रितो पाल ने स्टेट टॉप किया है। इस साल परीक्षा में छात्राओं की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। कुल 3,46,322 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि छात्रों की संख्या 2,79,936 रही। आइए जानते हैं बंगाल बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के बारे में...
टॉप 10 में 64 छात्रों ने बनाई जगह
इस बार टॉप 10 रैंकिंग में कुल 64 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें 56 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। रैंकिंग में विभिन्न स्तरों पर छात्रों का वितरण भी दिलचस्प रहा, जहां कई छात्रों ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान साझा किया।
टॉपर्स की सूची में चमके ये नाम
इस साल टॉपर की सूची में अद्रितो पाल ने पहला स्थान हासिल किया है और उन्होंने 496 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर जिष्णु कुंडू, रितोब्रतो नाथ और ऐतिह्य पछाल रहे, जिन्होंने 495 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर देवप्रिया माजी, तन्मय मंडल, सौम्य रॉय, शुभायन मंडल और प्रीतम बल्लव रहे, जिन्होंने 494 अंक प्राप्त किए।
जिलों के प्रदर्शन में पूर्वी मेदिनीपुर सबसे आगे
जिला स्तर पर भी परिणाम काफी दिलचस्प रहे। पूर्वी मेदिनीपुर ने 94.19 प्रतिशत पासिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद हावड़ा ने 93.84 प्रतिशत और उत्तर 24 परगना ने 93.71 प्रतिशत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। यह दर्शाता है कि कुछ जिलों में शिक्षा का स्तर लगातार मजबूत हो रहा है।
पास प्रतिशत में हल्की बढ़त, प्रदर्शन और बेहतर
इस वर्ष कुल 6,26,258 परीक्षार्थियों में से 5,71,355 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। कुल पास प्रतिशत 91.23% रहा, जो पिछले साल के 90.79% से थोड़ा बेहतर है। यह सुधार बताता है कि छात्रों का प्रदर्शन स्थिर ही नहीं बल्कि लगातार बेहतर दिशा में बढ़ रहा है।
रैंकिंग सिस्टम में विविधता
इस साल रैंकिंग सिस्टम में काफी विविधता देखने को मिली। पांचवें से दसवें स्थान तक कई छात्रों ने एक साथ स्थान साझा किए, जिससे प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो गई। यह स्थिति बताती है कि औसत प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है और अधिक छात्र उच्च अंक प्राप्त कर रहे हैं।
और कहां देखें बंगाल बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। डिजिटल माध्यमों की वजह से रिजल्ट तक पहुंच अब पहले से अधिक आसान और तेज हो गई है। इससे छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी के बिना तुरंत अपने परिणाम मिल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


