WB HS Admit Card 2026 जारी, 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से होंगी शुरू
WB HS Admit Card 2026: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने WB HS परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, छात्र सीधे स्कूल से प्राप्त करेंगे हॉल टिकट।

WB HS Admit Card 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने WB HS Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है, जो फरवरी 2026 में होने वाली हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों की लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा अब खत्म हो चुकी है।
WB HS Admit Card 2026 जारी
WBCHSE ने 28 जनवरी 2026 को कक्षा 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। पहले इसकी तारीख 21 जनवरी तय की गई थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। यह एडमिट कार्ड सेमेस्टर IV हायर सेकेंडरी परीक्षा और सेमेस्टर III सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जारी किए गए हैं। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि एडमिट कार्ड सीधे छात्रों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होंगे।
छात्र सीधे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे एडमिट कार्ड
बोर्ड के अनुसार, WB HS Admit Card 2026 केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्कूल प्रबंधन को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर लॉगिन करके सभी छात्रों के एडमिट कार्ड एक साथ डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। इसके बाद स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड प्रिंट कर, हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को वितरित किए जाएंगे। छात्रों को अपना हॉल टिकट अपने अपने स्कूल से ही प्राप्त करना होगा।
एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण जरूर जांचें
WB HS एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के दौरान पहचान का सबसे अहम दस्तावेज है। छात्रों को इसे मिलते ही सभी जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए। इसमें छात्र का पूरा नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, विषयों की सूची, परीक्षा तिथि, फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं। यदि किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत स्कूल प्राचार्य को जानकारी देकर सुधार प्रक्रिया शुरू करानी होगी।
WB HS परीक्षा तिथि 2026
पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेंगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
WB HS रूटीन 2026 : प्रमुख विषय
12 फरवरी 2026 को पहली भाषा, 13 फरवरी को दूसरी भाषा, 17 फरवरी को फिजिक्स और अकाउंटेंसी, 19 फरवरी को गणित, 20 फरवरी को बायोलॉजिकल साइंस, 21 फरवरी को हिस्ट्री और साइकोलॉजी, 23 फरवरी को केमिस्ट्री और 27 फरवरी 2026 को कंप्यूटर साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी। विषयवार विस्तृत रूटीन बोर्ड की वेबसाइट पर जारी पीडीएफ में उपलब्ध है।
परीक्षा दिवस के लिए जरूरी दिशानिर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और अनधिकृत सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करने की अनुमति होगी।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




