Hindi Newsकरियर न्यूज़Want to earn a high salary These computer courses are the best options
पाना चाहते हैं मोटी सैलरी, तो बेस्ट हैं ये कम्प्यूटर कोर्स

पाना चाहते हैं मोटी सैलरी, तो बेस्ट हैं ये कम्प्यूटर कोर्स

संक्षेप:

हर फील्ड में कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ कम्प्यूटर कोर्स आपके करियर को संवारने में काफी मददगार साबित होती है। यह कोर्स 6 महीने से लेकर 1 या डेढ़ साल तक के हैं। अगर आप अपने करियर को जल्दी उड़ान देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 4 बेस्ट कोर्स लेकर आए हैं।

Oct 25, 2025 10:37 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर फील्ड में कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ कम्प्यूटर कोर्स आपके करियर को संवारने में काफी मददगार साबित होती है। यह कोर्स 6 महीने से लेकर 1 या डेढ़ साल तक के हैं। अगर आप अपने करियर को जल्दी उड़ान देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 4 बेस्ट कोर्स लेकर आए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

DCA (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन)

पहला है डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन (DCA) कोर्स। यह कोर्स 6 महीने से 1 साल का होता है। इसमें आपको कंप्यूटर की बेसिक इंफॉर्मेशन दी जाती है। इसमें MS Office, Word, Excel, PowerPoint और इंटरनेट का यूज कैसे करना है के बारे में बताया जाता है। इस कोर्स की फीस 5 हजार से 30000 तक हो सकती है और संस्थानों पर निर्भर करती है। अगर इस कोर्स को आपने कंप्लीट कर लिया तो आप ऑफिस असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर या कंप्यूटर टीचर बन सकते हैं।

Tally ERP 9 कोर्स

दूसरा है Tally ERP 9 कोर्स। अगर आप 10वीं या 12वीं के बाद अकाउंटिंग या फाइनेंस में करियर बनाना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए बेस्ट होता है। इस कोर्स की फीस 6 हजार से 10000 तक हो सकती है। इसमें बुककीपिंग, GST, बिलिंग, इन्वेंटरी और अकाउंट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स को खत्म करने के बाद आप किसी कंपनी के अकाउंट डिपार्टमेंट में काम कर सकते हैं।

C++ और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स

आप C++ और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स भी काफी डिमांड में रहता है। इस कोर्स में प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की शुरुआती जानकारी दी जाती है। कोर्स के बाद आप सॉफ्टवेयर डेवलपर या ऐप डिजाइनर के रूप में करियर बना सकते हैं। इस कोर्स की फीस 6,000 से 20 हजार तक हो सकती है।

ई-बिजनेस और इंटरनेट सिक्योरिटी कोर्स

डिजिटल एरा में ई-बिजनेस और साइबर सिक्योरिटी की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में इंडस्ट्री में ऑनलाइन बिजनेस, वेबसाइट मैनेज करना, पेमेंट सिस्टम और ऑनलाइन सेक्योरिटी की ओर कंपनियों का रुख बढ़ा है। इसे कंप्लीट करने के बाद ऑनलाइन स्टोर, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी या साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:JEE Main 2026: ये हैं IIT दिल्ली में कम पसंद किए जाने वाले कोर्सेस
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।